वैभव सूर्यवंशी बन सकते हैं भारत के 'डॉन ब्रैडमैन'? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही समाप्त हुई जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए थे. वहीं, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने उनकी तुलना महान क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन से की है.

Vaibhav Sooryavanshi and don bradman (PIC Credit - AI)
1 / 7
Vaibhav Sooryavanshi and don bradman (PIC Credit - AI)

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज दुनिया के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं. वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया. वहीं, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने उनकी तुलना महान क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन से की है. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

डॉन ब्रैडमैन की याद दिलाते हैं वैभव सूर्यवंशी - उथप्पा

डॉन ब्रैडमैन की याद दिलाते हैं वैभव सूर्यवंशी - उथप्पा2 / 7

रॉबिन उथप्पा ने मानना है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि वैभव सूर्यवंशी कितना आगे जा सकते हैं, लेकिन उन्होंने माना कि इस युवा खिलाड़ी की बल्लेबाजी तकनीक उन्हें खेल के अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक सर डॉन ब्रैडमैन की याद दिलाती है. उथप्पा ने वैभव और ब्रैडमैन के बीच समानताएं बताई हैं और एक ऐसी तकनीकी समानता का जिक्र किया है जो उन्हें सबसे खास लगी. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

वैभव और ब्रैडमैन में क्या है समानता?

वैभव और ब्रैडमैन में क्या है समानता?3 / 7

उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "अभी यह कहना मुश्किल है. हमने अभी तक गेंदबाजों को वैभव की बैटिंग पर रिस्पॉन्स करते नहीं देखा है. लोग अभी उसकी बैटिंग के तरीके को समझ रहे हैं. इसलिए हमें इंतज़ार करना होगा और देखना होगा, क्योंकि जब ब्रैडमैन जिस तरह से बैटिंग करते थे, तो वे बॉडीलाइन का इस्तेमाल करते थे. वैभव की टेक्निक ब्रैडमैन जैसी ही है, जहां वह लगभग कभी LBW आउट नहीं हुए." (PIC Credit -AI)

वैभव बन सकते हैं असाधारण खिलाड़ी

वैभव बन सकते हैं असाधारण खिलाड़ी4 / 7

उन्होंने आगे कहा, "अगर वैभव अपने स्ट्राइक रेट के साथ 40 के आस-पास का औसत बनाए रख पाते हैं, तो उन्हें एक असाधारण खिलाड़ी माना जा सकता है. यह देखना भी दिलचस्प होता कि अगर दूसरा विश्व युद्ध नहीं हुआ होता और ब्रैडमैन ने 30 टेस्ट और खेले होते, तो क्या उसका औसत अब भी 99 या 100 से ज्यादा होता?" (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट रिकॉर्ड बेजोड़

डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट रिकॉर्ड बेजोड़5 / 7

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन का टेस्ट रिकॉर्ड बेजोड़ है. खासकर औसत के मामले में उनके आसपास भी कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है. ब्रैडमैन ने अपने करियर में खेले 52 टेस्ट मैचों में कुल 6996 रन बनाए थे और इस दौरान उनका औसत 99.94 का था. इस दौरान उनके बल्ले से 29 शतक और 13 अर्धशतक भी निकले. उनके नाम टेस्ट में 12 दोहरे शतक और 3 तिहरे शतक भी दर्ज हैं. (PIC Credit -AI)

वैभव सूर्यवंशी का शानदार टी20 करियर

वैभव सूर्यवंशी का शानदार टी20 करियर6 / 7

वैभव ने अपने करियर में अब तक खेले 40 टी20 मैचों में 42.82 की औसत और 216.32 के स्ट्राइक रेट से कुल 1670 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं. उन्होंने अब तक खेले 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 193 रन बनाए हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

वैभव अब कब होंगे एक्शन में?

वैभव अब कब होंगे एक्शन में?7 / 7

जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे. भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. हालांकि, अभी तक इस सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. अगर यह सीरीज नहीं होती है तो फिर वह एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे. (PIC Credit -AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन