T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा ऐलान, खास अवॉर्ड के लिए सूर्या समेत इन 3 प्लेयर्स को किया नॉमिनेट

ICC Men’s Player of the Month: टी20 वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी ने जनवरी 2026 के लिए मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस खास अवॉर्ड के लिए भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है.

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

ICC Men’s Player of the Month for January 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने बड़ा ऐलान किया है. आईसीसी ने जनवरी 2026 के लिए मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदारों के नामों की घोषणा कर दी है. इस लिस्ट में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत उन 3 खिलाड़ियों को नाम शामिल हैं, जिन्होंने जनवरी के महीने में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. तो चलिए जानते हैं जनवरी 2026 के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए किन तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव हुए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को जनवरी 2026 के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया है. सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था और भारत को 4-1 से सीरीज जिताने में बड़ी भूमिका निभाई. सूर्या ने इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में 196.74 के स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतक के साथ 242 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. वह इस अवॉर्ड के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी, निजी समारोह में लिए सात फेरे

डेरिल मिचेल और जो रूट भी हैं दावेदार

सूर्या के अलावा, जनवरी 2026 के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए दावेदारों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल और इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का नाम भी शामिल हैं. मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतक लगाए और न्यूजीलैंड को 2-1 से सीरीज जीतने में अहम योगदान दिया. मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 352 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता. इसके अलावा, उन्होंने टी20 सीरीज में भी 186.56 के स्ट्राइक रेट से 125 रन ठोके.

वहीं, जो रूट ने भी जनवरी के महीने में कमाल का खेल दिखाया. रूट ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 0-1 से पिछड़ने के बाद 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. रूट ने क्रमशः 61, 75 और नाबाद 111 रन की पारियां खेलीं और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. उन्होंने कुल 242 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए. इसके अलावा, रूट ने एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 160 रन पारी खेली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ