Live Updates
IND Vs PAK: पाक को लगा छठा झटका
जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी। पाक को लगा छठा झटका।
IND Vs PAK: शादाब खान आउट
पाकिस्तान को लगा पांचवां झटका। शादाब खान महज 4 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने भारत को दिलाई सफलता। पाक का स्कोर 88/5
IND Vs PAK: मोहम्मद रिजवान
जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को दिलाई चौथी सफलता। रिजवान 31 रन बनाकर आउट हुए। पाक का स्कोर 80/4
IND Vs PAK: पाक की तीसरा विकेट गिरा
पाकिस्तान को तीसरा झटका फखर के रूप में लगा है। फखर 13 रन बनाकर आउट, पाक का स्कोर 79/3
IND Vs PAK: उस्मान खान आउट
पाकिस्तान को उस्मान खान के रूप में दूसरा झटका लगा है। अक्षर पटेल ने भारत को दूसरा विकेट दिलाया है। पाक का स्कोर 57/2
IND Vs PAK: रिजवान-उस्मान क्रीज पर डटें
पाकिस्तान का स्कोर 10 ओवर के बाद 57/1 हो गया है। मोहम्मद रिजवान और उस्मान ने पाक की पारी को संभाला है।
IND Vs PAK: बाबर आजम आउट
पाकिस्तान को बाबर आजम के रूप में पहला बड़ा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। बाबर 13 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर 26/1
https://twitter.com/BCCI/status/1799868246436487417
IND Vs PAK: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर मौजूद।
IND Vs PAK: टीम इंडिया 119 पर ऑलआउट
भारतीय टीम की पारी 119 रनों पर शिमट गई है। टीम इंडिया पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई है। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हारिस राउफ और नसीम शाह ने 3-3 विकेट चटकाए।
https://twitter.com/BCCI/status/1799860729706864876
IND Vs PAK: बैक-टू-बैक विकेट
हारिस राउफ ने टीम इंडिया को बैक-टू-बैक दो झटके दिए हैं। पहले हार्दिक फिर बुमराह आउट।
IND Vs PAK: हार्दिक पांड्या आउट
हार्दिक पांड्या के रूप में टीम इंडिया को आठवां झटका लगा है। हार्दिक 7 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 112/8
IND Vs PAK: आमिर ने भारत को दिए 2 झटके
मोहम्मद आमिर ने भारत को बैक-टू-बैक दो बड़े झटके दिए हैं। ऋषभ पंत 42 और जडेजा शून्य पर आउट हुए। भारत का स्कोर 96/7
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: विराट को नंबर 3 पर बल्लेबाजी कराने की उठी मांग, फैंस के रिएक्शन वायरल
IND Vs PAK: शिवम दुबे आउट
भारतीय टीम को शिवम दुबे के रूप में पांचवां झटका लगा है। दुबे महज 3 रन बनाकर आउट हुए। नसीम शाह ने पाकिस्तान को ये सफलता दिलाई। भारत का स्कोर 95/5
IND Vs PAK: भारत का चौथा विकेट गिरा
सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम को चौथा बड़ा झटका लगा है। सूर्यकुमार महज 7 रन बनाकर आउट हुए। हारिस राउफ ने पाकिस्तान को चौथी सफलता दिलाई है। भारत का स्कोर 89/4
IND Vs PAK: 10 ओवर का खेल खत्म
10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। 10 ओवर के बाद टीम इंडिया स्कोर 83/3, फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।
IND Vs PAK: अक्षर पटेल आउट
भारत को अक्षर पटेल के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा है। नसीम शाह ने पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई है। अक्षर 20 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 58/3
IND Vs PAK: 5 ओवर समाप्त
मैच में 5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 38/2, पंत और अक्षर क्रीज पर मौजूद।
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: रोहित शर्मा ने लगाया ऐसा छक्का, शाहीन के खिलाफ बना दिया नया रिकॉर्ड
IND Vs PAK: रोहित शर्मा आउट
टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है। रोहित शर्मा 13 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई है। भारत का स्कोर 19/2
https://twitter.com/BCCI/status/1799836237878186476
IND Vs PAK: भारत को लगा पहला झटका
भारतीय टीम को विराट कोहली के रूप में पहला बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली महज 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। नशीम शाह ने विराट को आउट किया है। भारत का स्कोर 12/1
IND Vs PAK: बारिश के बाद मैच शुरू
बारिश के बाद एक बार फिर से मैच शुरू हो चुका है। दूसरे ओवर के शुरुआत विराट कोहली ने चौके के साथ की है।
IND Vs PAK: एक ओवर के बाद फिर आई बारिश
एक ओवर के बाद मैच में फिर से बारिश आ गई। जिसके चलते मैच को रोक दिया गया है। एक ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 8/0
IND Vs PAK: मैच शुरू हो चुका है
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ओपनिंग करने आए हैं।
IND Vs PAK: मैच के समय में बदलाव
टॉस होने के बाद फिर से बारिश आई। जिसके बाद मैदान को कवर से ढका गया। अब एक बार फिर से मैच के समय में बदलाव किया गया है। मैच 8:50 बजे शुरू होगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1799820113430163738
IND Vs PAK: फिर से बारिश शुरू
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर से तेज बारिश शुरू हो गई है। जिसके चलते मैच शुरू होने में देरी हो सकती है।
IND Vs PAK: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
https://twitter.com/BCCI/status/1799812803957760184
IND Vs PAK: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, इमाद वसीम, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1799812196614164671
IND Vs PAK: पाक ने जीता टॉस
पाकिस्तान ने टॉस जीता है। टॉस जीतकर बाबर आजम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने वाली है।
https://twitter.com/BCCI/status/1799811740286468193
IND Vs PAK: लगातार स्टेडियम पहुंच रहे फैंस
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1799809139880890878
IND Vs PAK: 8 बजे होगा टॉस
मैच के लिए अब 8 बजे टॉस होगा, तो वहीं 8:30 बजे शुरू होगा। सबसे खास बात ये है कि ओवर में कोई कमी नहीं होगी।
IND Vs PAK: थोड़ी देर में होगा निरिक्षण
बारिश रूक चुकी है लेकिन अभी भी मैदान को कवर से ढका गया है। 7:45 बजे मैदान का निरिक्षण किया जाएगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1799807969284288911
IND Vs PAK: रोहित-राहुल की अंपायर से बातचीत
टॉस में देरी होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को अंपायर्स के साथ बातचीत करते हुए देखा गया।
IND Vs PAK: टॉस में देरी
बारिश के चलते टॉस में देरी हो रही है। अभी भी मैदान पर बादल छाए हुए है, वहीं मैदान को ढका गया है।
https://twitter.com/BCCI/status/1799803917888553317?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1799803917888553317%7Ctwgr%5E75a968b75a804f23768a2957e005a9b7d20960e7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Fsports%2Ft20-world-cup-2024%2Fstory%2Findia-vs-pakistan-today-match-live-score-rohit-sharma-virat-kohli-babar-azam-new-york-2550981-2024-06-09
IND Vs PAK: मैदान पर लगाए गए कवर
न्यूयॉर्क में बारिश तेज हो गई है जिसके चलते मैदान पर कवर लगाए गए हैं।
https://twitter.com/wasimakramlive/status/1799798529583681751?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1799798529583681751%7Ctwgr%5E5fc22120c45f49777a203c8a44d1fdc75a2c1375%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Fsports%2Ft20-world-cup-2024%2Fstory%2Findia-vs-pakistan-today-match-live-score-rohit-sharma-virat-kohli-babar-azam-new-york-2550981-2024-06-09
IND Vs PAK: देरी से शुरू हो सकता है मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। वहीं weather.com की रिपोर्ट के मुकाबिक मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है।
IND Vs PAK: पाकिस्तान को पहली जीत की तलाश
विश्व कप में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम को अपने पहले ही मैच में यूएसए से हार का सामना करना पड़ा था।
IND Vs PAK: न्यूयॉर्क में बूंदाबांदी शूरू
— Peter Della Penna (@PeterDellaPenna) June 9, 2024
India vs Pakistan Highlights: विश्व कप में आज 19वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 6 रनों से जीत लिया है। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने काफी शानदार गेंदबाजी की। अपने आखिरी के दो ओवरों में बुमराह ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत को छीन लिया था। भारत द्वारा दिए गए 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई। मैच में गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। बुमराह के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
नीचे देखें हाइलाइट्स..
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
6 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
39 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines