19 साल के IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, सभी टीमों ने रच दिया इतिहास

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. साल 2026 में आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है. इस सीजन आईपीएल इतिहास में बड़ा कारनामा हुआ, जो अब तक 19 सालों में नहीं हो पाया था. सभी टीमों ने मिलकर इतिहास रचा है.

Cricket News - 2026-05-16T180121.492
1 / 11

  आईपीएल 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस बार बल्लेबाजों का दमखम देखने को मिल रहा है. लगभग सभी मैच में बल्लेबाज दिल खोलकर रन बना रहे हैं. आईपीएल 2026 में सभी टीमों के बल्लेबाजों ने शतक जड़ा है. ऐसा आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है. इससे पहले सभी 10 टीमों के बल्लेबाजों ने शतक नहीं लगाया था.  

विज्ञापन

सीएसके

सीएसके2 / 11

आईपीएल 2026 का पहला शतक संजू सैमसन ने लगाया था. इसके बाद ये सिलसिला नहीं रुका. उन्होंने दूसरा शतक भी सीएसके के लिए इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा था.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस3 / 11

मुंबई इंडियंस की ओर से इस सीजन क्विंटन डीकॉक, रियान रिकेल्टन और तिलक वर्मा ने सेंचुरी लगाई है. हालांकि मुंबई इंडियंस का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया है. ये भी पढ़ें: क्या हार्दिक और माहिका की होने जा रही है शादी? 

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद4 / 11

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने शतकीय पारी खेली थी. हैदराबाद शानदार प्रदर्शन कर रही है और प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स5 / 11

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 66 गेंदों में 152 रनों की शानदार नाबाद पारी खेलकर तहलका मचाया था.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स6 / 11

कूपर कोनोली ने पंजाब किंग्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 59 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी. ये भी पढ़ें: आकाश सिंह के ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर मचा बवाल, डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक...

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स7 / 11

वैभव सूर्यवंशी भी राजस्थान रॉयल्स की ओर से 37 गेंदों में 103 रनों की पारी खेल चुके हैं. उन्होंने ये कारनामा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किया था.

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन8 / 11

साई सुदर्शन गुजरात की ओर से शतकीय पारी खेल चुके हैं. उन्होंने 58 गेंदों में 100 रनों की यदगार पारी खेली थी.

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स9 / 11

फिन एलेन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शतकीय पारी खेल चुके हैं. उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए थे.

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स10 / 11

लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श शतक लगा चुके हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 111 रन बनाए थे. एलएसजी ने 9 रनों से मैच जीता था.

विज्ञापन

आरसीबी

आरसीबी11 / 11

आरसीबी की ओर से विराट कोहली शतक जड़ चुके हैं. उन्होंने केकेआर के खिलाफ 60 गेंदों में 105 रन बनाए थे. आरसीबी ने 6 विकेट से ये मुकाबला जीता था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन