हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC ने टीम इंडिया के साथ ये क्या किया? स्टार खिलाड़ियों को दिया बड़ा गच्चा

ICC Player of the Month Award: न्यूजीलैंड से सीरीज गंवाने के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी भारतीय खिलाड़ियों को झटका दिया है।

विज्ञापन

ICC Player of the Month Award: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैच की सीरीज में टीम इंडिया के लगभग खिलाड़ियों का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी रन बनाने में विफल रहे, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड ने 3 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत को 3-0 से धूल चटा दी। अब इस सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी भारत को बड़ा झटका दिया है। आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए सभी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। लेकिन इस लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है।

ICC ने दिया भारतीय खिलाड़ियों को झटका!

आईसीसी ने अक्टूबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। खास बात ये है कि मिचेल सैंटनर अक्टूबर में भारत के खिलाफ 1 टेस्ट मैच खेलकर आईसीसी के प्लेयर ऑफ द मंथ की लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे, जबकि भारत के लिए 2 टेस्ट मैच में 16 विकेट लेने वाले वाशिंगटन सुंदर को नॉमिनेट नहीं किया गया।

ये तीन खिलाड़ी हुए नॉमिनेट

आईसीसी ने अक्टूबर के लिए न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज मिचेल सैंटनर को नॉमिनेट किया है। सैंटनर ने भारत के खिलाफ खेले गए दो मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि अक्टूबर महीने में उन्होंने भारत के खिलाफ एक ही टेस्ट मैच खेला। उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट मैच में पहली पारी में 7 विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

जबकि पाकिस्तान के 38 साल के अनुभवी गेंदबाज नोमान अली को भी आईसीसी ने नॉमिनेट किया है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपने देश को जीत दिलाई थी। इस दौरान घातक बल्लेबाज ने 2 मैच में 20 विकेट अपने नाम किए।

वहीं साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने भी बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में कमाल कर दिया था। उन्होंने 2 मैच में 14 विकेट अपने नाम किए थे। बांग्लादेश सीरीज में रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की थी। बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज रबाडा के सामने टिक नहीं सका था। अब उन्हें आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: तो क्या RCB में होगी ऋषभ पंत की एंट्री? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा हिंट

ये भी पढ़ें:- VIDEO: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की हार की भविष्यवाणी! दहशत में कंगारू

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola