LA28 Olympics के क्वालिफिकेशन के नियम का ऐलान, जानें भारत को कैसे मिलेगी डायरेक्ट एंट्री, किसे खेलना होगा क्वालिफायर?
LA28 Olympics: आईसीसी ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में होने वाले क्रिकेट इवेंट के लिए क्वालिफिकेशन के नियम का ऐलान कर दिया है. ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है, जिसमें मेंस और वुमेंस दोनों कैटेगरी में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी.
LA28 Olympics Cricket Qualification: लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है, जिसको लेकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं. इसी बीच इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी (IOC) ने क्रिकेट इवेंट के लिए क्वालिफिकेशन के नियम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. ओलंपिक में मेंस और वुमेंस दोनों कैटेगरी में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी और क्रिकेट मुकाबले 22 से 29 जुलाई 2028 के बीच टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल 29 जुलाई को होगा.
भारत को कैसे मिलेगी ओलिंपिक में डायरेक्ट एंट्री?
IOC के मुताबिक, मेंस कैटेगरी में चार महाद्वीपों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप टीमों को सीधे ओलिंपिक का टिकट मिलेगा. इसके लिए 31 दिसंबर 2026 की आईसीसी टी20 रैंकिंग को आधार बनाया जाएगा. एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ओशियानिया से एक-एक टीम सीधे क्वालिफाई करेगी.
---विज्ञापन---
अगर मौजूदा रैंकिंग के हिसाब से देखा जाए तो भारत (एशिया), साउथ अफ्रीका (अफ्रीका), इंग्लैंड (यूरोप) और ऑस्ट्रेलिया (ओशियानिया) को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी. हालांकि, ओलिंपिक में इंग्लैंड की जगह ग्रेट ब्रिटेन की टीम खेलेगी, जिसमें इंग्लैंड, वेल्स और आयरलैंड के खिलाड़ी शामिल होंगे.
ग्लोबल क्वालिफायर से होगा छठी टीम का फैसला
एक स्थान मेजबान देश अमेरिका के लिए आरक्षित रहेगा. हालांकि अमेरिका को यह स्थान तभी मिलेगा, जब वह आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में टॉप-15 टीमों के अंदर रहेगा. अगर वह इस शर्त को पूरा नहीं कर पाता है तो उस स्थान को लेकर अलग प्रक्रिया अपनाई जा सकती है. वहीं, आखिरी यानी छठी टीम का फैसला 2027 में आयोजित होने वाले आईसीसी ग्लोबल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट से होगा. इसमें पहले से क्वालिफाई कर चुकी टीमों को छोड़कर टी20 रैंकिंग की टॉप-8 टीमें हिस्सा लेंगी.
---विज्ञापन---
अगर वेस्टइंडीज इस सूची में शामिल होता है, तो आईसीसी पहले वेस्ट इंडीज नेशंस रीजनल टूर्नामेंट आयोजित करेगी. इस टूर्नामेंट के जरिए यह तय होगा कि कैरेबियाई क्षेत्र की कौन-सी टीम ग्लोबल क्वालिफायर में खेलने का अधिकार हासिल करेगी.
The road to LA28 is set 🤩
The qualification pathway for cricket's historic return to the Olympic Games has been announced 🏅https://t.co/hUFaPyAA0g
वुमेंस कैटेगरी में कुल 4 टीमों को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रदर्शन के आधार पर सीधे ओलिंपिक का टिकट मिलेगा. इन चार टीमों का चयन भी महाद्वीपीय आधार पर किया जाएगा. इस तरह एशिया से भारत, ओशिनिया से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से इंग्लैंड (ग्रेट ब्रिटेन) और अफ्रीका से साउथ अफ्रीका की टीम ने ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है. वहीं, एक स्थान मेजबान अमेरिका को मिलेगा, जबकि आखिरी टीम का फैसला ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए होगा. फिलहाल महिला ग्लोबल क्वालिफायर की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.
---विज्ञापन---
स्क्वॉड को लेकर भी जारी हुआ नियम
IOC ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रत्येक टीम अधिकतम 15 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चुन सकेगी. साथ ही, 15 वर्ष से कम उम्र का कोई भी खिलाड़ी ओलिंपिक क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पात्र नहीं होगा. इस नियम के तहत 15 साल के सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी ओलंपिक में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
ओलंपिक में क्रिकेट इवेंट के टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहां प्रत्येक टीम पहले एक-दूसरे के खिलाफ एक मैच खेलेगी, उसके बाद दूसरे ग्रुप की उन टीमों के खिलाफ दो और मैच खेलेगी जो समान पायदान पर नहीं रहीं. फिर टॉप-2 टीमें गोल्ड और सिल्वर मेडल के लिए लड़ेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले देश ब्रॉन्ज मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे.
हिंदी न्यूज़/खेल/LA28 Olympics के क्वालिफिकेशन के नियम का ऐलान, जानें भारत को कैसे मिलेगी डायरेक्ट एंट्री, किसे खेलना होगा क्वालिफायर?
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.