ENG vs IND: टीम इंडिया के 10 साल पुराने रिकॉर्ड पर भी मंडराया खतरा! इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस के सामने होगी बड़ी चुनौती

ENG vs IND: आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में टीम इंडिया के एक 10 साल पुराने रिकॉर्ड पर खतरा मंडरा रहा है. आइए आपको भी बताते हैं इस खास रिकॉर्ड के बारे में

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार के बाद अब इंग्लैंड में अपना दम दिखाना होगा. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 1 जुलाई को खेलने उतरेगी. हारी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम काफी दमदार नजर आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया को अपने खेल में सुधार करना होगा तब ही जीत मिल पाएगी. आयरलैंड के खिलाफ टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया वो काफी निराशाजनक रहा. खराब प्रदर्शन को देखते हुए अब टीम इंडिया के 10 साल पुराने रिकॉर्ड पर भी खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है. आइए आपको भी बताते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में…

विज्ञापन

10 साल से नहीं हारी टीम इंडिया 

टीम इंडिया ने बीते कुछ सालों में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है. साल 2014 में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार कोई टी20 सीरीज हारी थी. इसके बाद से टीम के कप्तान बदले लेकिन हर बार भारत ने इंग्लैंड को चारों खाने चित्त किया. इंग्लैंड और भारत के बीच 5 बार सीरीज खेली जा चुकी है लेकिन एक भी बार इंग्लिश टीम जीत हासिल नहीं कर पाई. इस बार टीम इंडिया के पास इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी. साल 2024-25 में दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली हई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 4-1 से बाजी मारी थी. 

विज्ञापन

कहां होगी ENG vs IND मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस टी20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से  रिवरसाइड ग्राउंड चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होने जा रहा है. सीरीज के मुकाबले 2 समय पर खेले जाएंगे. टीवी पर फैंस इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकते हैं तो वहीं ओटीटी पर सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

ENG vs IND T20I सीरीज का फुल स्क्वाड

क्रमांकतारीखमैचसमय (भारतीय समय)स्थान
11 जुलाई 2026 (बुधवार)पहला टी20रात 10:00 बजेरिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
24 जुलाई 2026 (शनिवार)दूसरा टी20शाम 7:00 बजेएमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
37 जुलाई 2026 (मंगलवार)तीसरा टी20रात 10:00 बजेट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
49 जुलाई 2026 (गुरुवार)चौथा टी20रात 10:00 बजेकाउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
511 जुलाई 2026 (शनिवार)पांचवां टी20शाम 7:00 बजेद रोज़ बाउल, साउथैम्प्टन

ये भी पढ़िए- IND vs ENG 1st T20I Live Streaming: स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं, इस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट, जानें कब और कहां देखें एक्शन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ