चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर आया बड़ा अपडेट, ब्रॉडकास्टर्स ने ICC पर बनाया दबाव

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अब ब्रॉडकास्टर्स आईसीसी के ऊपर टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी करने का दबाव बना रहे हैं।

icc champions trophy

icc champions trophy

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज अगले साल पाकिस्तान में होने जा रहा है लेकिन अभी तक इसमें टीम इंडिया के खेलने की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। जिसको लेकर बीसीसीआई और पीसीबी आमने-सामने है। जहां टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम इंडिया को बुलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। वहीं अब इस टूर्नामेंट के शेड्यूल को जारी करने को लेकर ब्रॉडकास्टर्स आईसीसी के ऊपर दबाव बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

इस कारण जारी नहीं हुआ शेड्यूल

पाकिस्तान के द नेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल शेड्यूल इस सप्ताह की शुरुआत में जारी होने की उम्मीद थी। लेकिन भारत की भागीदारी और हाइब्रिड मॉडल का पालन किया जाएगा या नहीं, इस बारे में चल रही उलझन के कारण शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने आईसीसी और पीसीबी के सामने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। तब से अटकलें लगाई जा रही हैं कि पाकिस्तान भी यूएई में भारत के मैचों की मेजबानी करने के लिए सहमत नहीं है। ऐसा लगता है कि ब्रॉडकास्टर्स ने 3 बिलियन डॉलर के सौदे में 2027 तक सभी ICC आयोजनों के अधिकार हासिल कर लिए हैं, वे टेंशन में दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला खतरे में पड़ सकता है, जो सभी टीमों में सबसे अधिक दर्शकों को आकर्षित करता है।

दरअसल टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी होने से ब्रॉडकास्टरों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रचार और मार्केटिंग रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। इस बीच बीसीसीआई के लिए यह निर्णय बहुत बड़ा आश्चर्य नहीं है, क्योंकि सरकार से मंजूरी मिलना संभव नहीं है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आईसीसी भारत की मांग के आगे झुकेगी या नहीं, लेकिन व्यावसायिक कारणों से रोहित शर्मा और कंपनी का भाग लेना जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ