Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
IND vs PAK: पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट में बीसीसीआई ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से मना दिया है। इसको लेकर BCCI ने ICC को सूचित भी कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर संशय बना हुआ है। लेकिन फैंस जल्द ही दोनों देशों के बीच मैच को देख सकते हैं। आइये जानते हैं कि कब इन दोनो देशों के बीच ये महामुकाबला हो सकता है।
एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC ने एशिया कप के शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस बार विमेंस U19 एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ये टूर्नामेंट मलेशिया में होगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 दिसंबर को होगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत भी 15 दिसंबर से होगी।
The ACC Women’s U19 Asia Cup is ready for it’s inaugural season, starting December 15. Malaysia plays host to the inaugral edition with 6 young teams fighting for Asian supremacy!#WomensU19AsiaCup #ACC pic.twitter.com/am8HDBblwQ
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) November 13, 2024
---विज्ञापन---
वहीं, अगर दूसरे मैच की बात करें तो ये मुकाबल 15 दिंसबर से पहले होगा। मेंस 19 एशिया कप का भी शेड्यूल सामना आ है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना अभियान 30 नवंबर को दुबई में पाकिस्तान की करेगी। इसके बाद टीम इंडिया को 2 नवंबर और 4 नवंबर को जापान U19 और UAE U19 टीम का सामना करना पड़ेगा।
The generation next, is ready to battle it out at the #MensU19AsiaCup2024 starting November 29 🗓️. The action-packed tournament will be contested across Dubai and Sharjah with the finals being contested on December 8.🏆#ACC pic.twitter.com/lkaoPWSNFR
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) November 8, 2024
---विज्ञापन---
| भारत अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19 | 30 नवंबर, दुबई (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) |
| भारत अंडर-19 बनाम जापान अंडर-19 | 2 दिसंबर, शारजाह (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) |
| भारत अंडर-19 बनाम यूएई अंडर-19 | 4 दिसंबर, शारजाह (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) |
| पहला सेमीफाइनल मैच | 6 दिसंबर, दुबई (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) |
| दूसरा सेमीफाइनल मैच | 6 दिसंबर, शारजाह (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) |
| फाइनल मैच | 8 दिसंबर, दुबई (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) |
भारतीय U19 टीम
आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्दार्थ, मोहम्मद। अमान (कप्तान), किरण चोरमले (उपकप्तान), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा, चेतन शर्मा, निखिल कुमार।
नॉन ट्रेवलिंग रिजर्व: साहिल पारख, नमन पुष्पक, अनमोलजीत सिंह, प्रणव राघवेंद्र, डी दीपेश।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।