ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान के हाथों में हैं, लेकिन टीम इंडिया ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाइब्रिड मॉडल के लिए भी तैयार नहीं है। अब इस टूर्नामेंट को लेकर घमासान बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान पूरी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अपने ही देश में करने की जिद पर अड़ा हुआ है। भले ही उसको ये टूर्नामेंट टीम इंडिया के बिना करवाना हो लेकिन वो तैयार है। अब इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का बड़ा बयान सामने आया है।
हाइब्रिड मॉडल नहीं चाहता पाक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, हम हाइब्रिड मॉडल नहीं चाहते हैं, हम सुनिश्चित करेंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में आयोजित हो। हमने आईसीसी को पत्र लिखा है, हम जवाब का इंतजार कर रहे हैं। मेरा मानना है कि खेल और राजनीति को एक साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। मैं बस सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर रहा हूं।” इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट आईसीसी को भी पत्र लिख चुका है। जिसके बाद पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को अब आईसीसी के जवाब का इंतजार है।
ये भी पढ़ें:- बीच मैदान पर उतर गई पाकिस्तानी प्लेयर की पैंट, डेब्यू मैच में ही सरेआम हुई घनघोर बेइज्जती
आगे उन्होंने कहा कि, आईसीसी के हर सदस्य के पास अपना अधिकार है और मुझे लगता है कि हमें कोई मुश्किल में नहीं डाल सकता है। आईसीसी को भी अपनी विश्वसनीयता के बारे में सोचना चाहिए। हर टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आने के लिए तैयार है। अगर भारत को कोई चिंता है तो मैं उनको हमसे बात करने का सुझाव देता हूं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी पर बड़ा अपडेट, ICC नए प्लान पर कर रही काम
जल्द होगा शेड्यूल जारी
वहीं अब हर क्रिकेट फैंस चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद पीसीबी को उम्मीद है कि आईसीसी जल्द ही बड़ा फैसला लेते हुए इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी करेगी। जिसके बाद जल्द ही स्टेडियम तैयार करवाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- अपने वादे से मुकरा पाकिस्तान! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा फैसला सुनाने को तैयार
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
17 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
26 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
37 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines