चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान में छिड़ा 'घमासान', क्या छिन जाएगी मेजबानी?

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में छिड़े बवाल के बाद अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पर भी खतरा मंडरा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन सामने निकलकर आ रहे हैं।

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान के मिली है, लेकिन इस मेगा टूर्नामेंट से पहले पड़ोसी देश में भारी बवाल छिड़ता हुआ दिख रहा है। टीम इंडिया पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर चुकी है। दूसरी तरफ पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थकों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान सेना को एक्शन लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ श्रीलंका ए की टीम भी पाकिस्तान के दौरे पर है जहां पाकिस्तान शाहीन और श्रीलंका ए के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जा रही है। विरोध प्रदर्शन के बाद इस सीरीज के बाकी बचे दो मैचों को रद्द कर दिया गया है। वहीं अब बड़ा सवाल ये उट रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन वाले माहौल के बीच पाकिस्तान कैसे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी कर सकता है।

विज्ञापन

क्या PAK से छिन जाएगी मेजबानी?

अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जुटा हुआ है, जहां एक तरफ टीम इंडिया ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ पीसीबी टीम इंडिया को पाकिस्तान बुलाने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए पीसीबी के सामने हाइब्रिड मॉडल की भी पेशकश की थी, जिससे पाकिस्तान ने साफ इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

दूसरी तरफ बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हो रही खींचातानी को देखते हुए आईसीसी ने भी अभी तक इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया है। वहीं अब इस विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के काफी रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

दूसरी तरफ पाकिस्तान को भी अब चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिनने का डर सताने लगा है। अगर पाकिस्तान का माहौल ऐसे ही बिगड़ता रहा तो हो सकता है आईसीसी इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान से छीन ले। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ