ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान जहां एक तरफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने के लिए तैयार है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी छिनने का भी साया मंडरा रहा है। जिसकी वजह है टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा न करना। दरअसल दोनों देशों के खराब संबंधों के चलते भारतीय क्रिकेट टीम कई सालों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है और न ही इन दोनों टीमों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज देखने को मिलती है। भारत-पाकिस्तान की टीम आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट के दौरान ही आमने-सामने होती है। आखिरी बार ये दोनों टीमें वनडे विश्व कप 2023 में आमने-सामने हुई थी। अब एक बार फिर से टी20 विश्व कप 2024 के दौरान इन दोनों टीमों टक्कर देखने को मिलेगी।
PCB को BCCI की मंजूरी का इंतजार
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मंजूरी का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले सप्ताह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई में होने वाली आईसीसी की बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। आईसीसी की इस बैठक में मोबसिन नकवी बीसीसीआई सचिव जय शाह से मंजूरी पर बातचीत कर सकते हैं।
दरअसल सुरक्षा संबंधी चिंताएं और भारत सरकार की इजाजत के बिना बीसीसीआई कभी भी टीम इंडिया को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेज सकती है। इससे पहले एशिया कप 2023 की मेजबानी भी पाकिस्तान से छिन चुकी है क्योंकि बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे पर रोक लगा दी थी। जिसके चलते एशिया कप 2023 के कुछ मैच पाकिस्तान और कुछ मैच श्रीलंका में खेले थे।
टीम इंडिया ने एशिया कप में अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे। बीसीसीआई सूत्रों का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा पूरी तरह से भारत सरकार पर निर्भर है। अब देखने वाली बात होगी कि आईसीसी की बैठक में क्या फैसला होता है?
ये भी पढ़ें:- ना विराट कोहली ना रोहित शर्मा, IPL में इस खिलाड़ी को मिल सकते हैं 100 करोड़ रुपये; रॉबिन उथप्पा ने लिया चौंकाने वाला नाम
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जल्द Delhi Capitals के साथ जुड़ेंगे ऋषभ पंत, NCA ने किया फिट घोषित!
ये भी पढ़ें:- IPL 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज, लिस्ट में टॉप पर दो भारतीय काबिज
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
13 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines