India vs Pakistan T20 Series: भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आमने-सामने होने वाली है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है लेकिन टीम इंडिया ने पहले मना कर दिया है कि वो इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। जिसके बाद एक बार फिर आईसीसी हाइब्रिड मॉडल लागू कर सकती है। इस बीच भारत और पाकिस्तान के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। पूरे 12 साल के बाद एक बार फिर से दोनों टीमें टी20 सीरीज खेलती हुई दिखाई दे सकती है। जिसको लेकर जल्द ही बीसीसीआई और पीसीबी के बीच बातचीत हो सकती है।
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हो सकती है द्विपक्षीय सीरीज
दोनों देशों के खराब संबंधों के चलते न तो भारतीय टीम द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान जाती है और न ही पाकिस्तान की टीम भारत आती है। आखिरी बार इन दोनों टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में साल 2012 में खेलते हुए देखा गया था। वहीं अब एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि फिर से दोनों देशों की टीमों के द्विपक्षीय सीरीज खेली जाए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस मामले को लेकर जल्द ही बीसीसीआई सचिव जय शाह से बातचीत कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी के बाद जब दोनों टीमें फ्री रहेंगी, तब एक सीरीज निर्धारित की जा सकती है। इसको लेकर पीसीबी अधिकारी अपनी सहमति जता चुके हैं, हालांकि अब बीसीसीआई की तरफ से इस मामले पर टिप्पणी आनी बाकी है। खास शर्त ये रह सकती है कि अगर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज होती है तो उसके मैच पाकिस्तान में नहीं बल्कि किसी दूसरे देश में खेले जाएंगे।
साल 2008 में आखिरी बार गई थी टीम इंडिया
भारत और पाकिस्तान के संबंध बॉर्डर पर उतने अच्छे नहीं हैं। जिसके चलते टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है, चाहे आईसीसी का ही टूर्नामेंट क्यों न हो। आखिरी बार टीम इंडिया ने एशिया कप 2008 के दौरान पाकिस्तान का दौरा किया था।
इसके बाद दोनों के बीच आए राजनीतिक तनाव के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान का कभी भी दौरा नहीं किया। साल 2023 के एशिया कप की मेजबानी भी पाकिस्तान को ही मिली थी, तब भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। इसके बाद एशिया कप 2023 में टीम इंडिया ने अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे।
ये भी पढ़ें:- अब पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी गीदड़ भभकी, कहा ‘चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के बिना खेलेंगे’
ये भी पढ़ें:- CT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी पर फंस गया पेच? पूर्व PCB चीफ के बयान ने मचाई खलबली
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
11 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
37 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines