ICC Champions Trophy 2025 का आयोजन फरवरी-2025 में पाकिस्तान में होगा। इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं, इस पर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अब तक दोनों ही देश के क्रिकेट बोर्ड ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं। लेकिन इस सवाल पर अब जल्द ही विराम लगने वाला है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह से मुलाकात कर इस मामले पर चर्चा कर सकते हैं। इस चर्चा में ICC की चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही दोनों देश के बीच द्विपक्षीय सीरीज पर भी चर्चा हो सकती है।
कहां होगी बातचीत
ICC की एनुअल जनरल मीटिंग श्रीलंका में हो रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह श्रीलंका पहुंचे हुए हैं। 19 से 22 जुलाई तक होने वाले इस मीटिंग का आज आखिरी दिन है। कहा जा रहा है कि अंतिम दिन दोनों बोर्ड के अधिकारियों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा हो सकती है। इस चर्चा के दौरान यह साफ हो जाएगा कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं।
ये हो सकता है विकल्प
भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करे इस बात के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। टीम की सुरक्षा को देखते हुए BCCI किसी भी कीमत पर कोई रिस्क नहीं लेगा। इसी कारण पिछले साल 2023 में हुए एशिया कप में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था। तब ये टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल के तहत कराया गया था। इस बार भी उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी में हाइब्रिड मॉडल के तहत ही भारतीय टीम का मैच कराया जा सकता है। ICC की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सभी मैच दुबई या श्रीलंका में कराए जा सकते हैं।
द्विपक्षीय सीरीज पर भी हो सकती है चर्चा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने को लेकर उत्सुक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पीसीबी चेयरमैन इस बाबत बीसीसीआई के सचिव जय शाह से बातचीत भी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो 12 साल के बाद दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जा सकेगी। फिलहाल सारा फैसला बीसीसीआई सचिव जय शाह के हाथ में है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद जय शाह इस मामले पर अपना फैसला ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- एक बार फिर आईपीएल में नजर आ सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण, हैदराबाद ने नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी ने दिया ये बड़ा ऑफर
ये भी पढ़ें:- कौन हैं टीम इंडिया के अंतरिम बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले? जानें क्या है सचिन और कांबली से रिश्ता
ये भी पढ़ें:- ENG vs WI: इंग्लैंड ने 147 साल में पहली बार किया ये कारनामा, वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines