ICC Champions Trophy 2025: साल 2025 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है लेकिन एक बार फिर से आईसीसी पाकिस्तान को झटका दे सकती है। दरअसल अगर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में ही होती है तो टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। जिसके चलते आईसीसी पाकिस्तान से चैंपियंस ट्ऱॉफी 2025 की मेजबानी छीन सकती है। ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़े टूर्नामेंट की पाकिस्तान से मेजबानी छिनने वाली है इससे पहले एशिया कप 2022 के लिए भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था।
ICC नहीं करेगा BCCI को फोर्स
दरअसल टीम इंडिया अगर पाकिस्तान का दौरा करेगी तो उसके लिए बीसीसीआई को भारत सरकार से अनुमति लेनी होगी। बिना सरकार की इजाजत के टीम इंडिया किसी भी बड़े टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार दुबई में होने वाली आईसीसी की बैठक में हर देश के क्रिकेट बोर्ड के सदस्य बैठक में इस मुद्दे को उठा सकते हैं। जिस पर भी मतदान होगा। लेकिन अगर किसी देश की सरकार कहती है कि उसकी टीम वहां नहीं खेलेगी तो फिर आईसीसी उसको फोर्स नहीं करेगी लेकिन आईसीसी इसका विकल्प जरूर तलाशेगी। आईसीसी नहीं चाहता कि बोर्ड के सदस्य अपनी सरकार द्वारा जारी निर्देश के खिलाफ जाए।
दरअसल दोनों देशों के बॉर्डर पर हालातों को देखते हुए और सुरक्षा कारणों के चलते भारत सरकार टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं देती है। कई सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज भी देखने को नहीं मिली है। ये दोनों टीमें अब आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट में ही आमने-सामने होती है। हालांकि इससे पहले वनडे विश्व कप 2023 के दौरान पाकिस्तान टीम ने भारत का दौरा किया था।
लेकिन उससे पहले टीम इंडिया ने एशिया कप 2022 के दौरान पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था जिसके बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट का वेन्यू श्रीलंका शिफ्ट किया था और टीम इंडिया ने अपने एशिया कप टूर्नामेंट के सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। वहीं अब ये दोनों टीमें जून में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 में खेलती हुई दिखाई देंगी। हालांकि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के लिए काफी मायने रखती है इसको लेकर ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी से काफी लंबी बातचीत कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 पर आया बड़ा अपडेट, बदल सकता है टूर्नामेंट का वेन्यू, अब इस देश में खेला जाएगा आईपीएल?
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: MI के साथ खेलने के नाम पर चोटिल! लेकिन अब RCB के साथ जुड़ सकता है स्टार खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: 17 मार्च को लिखा जाएगा नया इतिहास, क्या विराट कोहली का सपना पूरा कर पाएंगी स्मृति मंधाना?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines