श्रीलंकाई क्रिकेटर पर लगा एक साल का बैन, ICC ने लिया बड़ा एक्शन

ICC Bans Sri lanka Cricketer: आईसीसी ने हाल ही में श्रीलंका के एक स्पिन गेंदबाज पर एक साल का बैन लगा दिया है। दरअसल इस खिलाड़ी को आईसीसी की एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

praveen jayawickrama

praveen jayawickrama

ICC Bans Sri lanka Cricketer: श्रीलंकाई क्रिकेटर पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बड़ी गाज गिरी है। जिसके बाद आईसीसी ने इस क्रिकेट पर एक साल का बैन लगा दिया है। जिसमें 6 महीने तक ये खिलाड़ी सस्पेंड रहेगा। दरअसल इस खिलाड़ी को आईसीसी की एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। जिसके बाद आईसीसी ने ये एक्शन लिया है।

विज्ञापन

प्रवीण जयविक्रमा पर आईसीसी का एक्शन

जी हां हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज प्रवीण जयविक्रमा की। प्रवीण को आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.4.7 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। जिसके बाद प्रवीण जयविक्रमा ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक प्रवीण जयविक्रमा पर ये आरोप इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ लंका प्रीमियर लीग से भी संबंधित है। दरअसल प्रवीण पर आर्टिकल 2.4.7 के तहत एक्शन लिया गया है। जिसमें एंटी करप्शन यूनिट (ACU) द्वारा की जाने वाली जांच में देरी करना या बाधा डालना और किसी भी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ करना या उसको छिपाना शामिल है।

प्रवीण जयविक्रमा का क्रिकेट करियर

जयविक्रमा ने साल 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस खिलाड़ी ने अभी तक श्रीलंका के लिए 5 टेस्ट, 5 वनडे और 5 टी20 मैच खेले हैं और श्रीलंका के लिए उनका आखिरी मैच साल 2022 में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच था। 5 टेस्ट मैचों में प्रवीण ने 25 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वनडे में 5 और टी20 में 2 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ