ICC Rule Change: आईसीसी ने मेंस क्रिकेट के वनडे, टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल तीनों ही फॉर्मेट की प्लेइंग कंडीशन में बदलाव करने का फैसला किया है। इन बदलावों में कन्कशन सब्सीट्यूट से लेकर वनडे में 2 नई गेंदों के इस्तेमाल के नियमों को अपडेट किया गया है। अभी तक वनडे क्रिकेट में 2 नई गेंदों का इस्तेमाल किया जाता था, दोनों एंड से 25-25 ओवर तक नई गेंद का यूज होता था जिसमें अब थोड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। इसका फायदा गेंदबाजों को होता हुआ दिखेगा। कब से तीनों फॉर्मेट में बदलेंगे ये नियम, उसकी भी तारीख सामने आ चुकी है।
तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग तारीख को होंगे लागू
इन नियमों के बदलाव की तारीख भी सामने आ चुकी है। 17 जून से टेस्ट, 2 जुलाई से वनडे और 10 जुलाई से टी20 फॉर्मेट में ये अपडेट हुए नियम लागू होते हुए दिखाई देंगे। वनडे क्रिकेट में अभी भी 2 नई गेंदों का इस्तेमाल होता हुआ दिखाई देगा, लेकिन ये 25 नहीं 34वें ओवर तक यूज होगी। इसके अलावा 35 से 50 ओवर तक गेंदबाजी जारी रखने के लिए दोनों टीमों को उन 2 गेंदों में से एक गेंद चुननी होगी। वहीं अगर मैच 50 ओवर से घटाकर 25 ओवर तक कर दिया जाता है तो फिर एक ही गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा।
अभी तक के नियमों के अनुसार गेंदबाजों को आखिरी के ओवर्स में गेंद को रिवर्स कराना काफी मुश्किल होता था। जिसके चलते वनडे में काफी बड़े-बड़े स्कोर भी बनते देखे गए, लेकिन अब गेंदबाजों की चिंता को दूर करने के लिए आईसीसी ने इस नियम में बदलाव कर दिया है, जिससे गेंदबाजों को काफी मदद मिलने वाली है।
कन्कशन सब्सीट्यूट में भी हुआ बदलाव
अब कप्तानों के टॉस से पहले ही अपने-अपने 5 खिलाड़ियों कन्कशन सब्सीट्यूट खिलाड़ियों के नाम देने होंगे। अभी तक ऐसा नहीं था और मैच के बीच कन्कशन सब्सीट्यूट के तहत कोई भी खिलाड़ी खेलने आ जाता था। अब कप्तानों के इन 5 खिलाड़ियों में एक बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर, एक विकेटकीपर, एक स्पिनर और एक तेज गेंदबाज को चुनना होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs IND A: इंग्लैंड में चला सरफराज खान का बल्ला, जड़ दिया ताबड़तोड़ शतक
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
38 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines