ODI World Cup 2027 qualifier playoff: अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है, जिसको लेकर सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं. वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसके लिए 10 टीमें सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं और बाकी 4 स्थानों का फैसला ग्लोबल क्वालीफायर और प्लेऑफ के जरिए होगा. इसी बीच ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ के वेन्यू का ऐलान कर दिया है. आईसीसी ने शुक्रवार को कन्फर्म किया है वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर प्लेऑफ नेपाल में खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 4 दिसंबर से होगी. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और सभी की नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर में बची हुई 4 स्थानों पर होंगी.
नेपाल में होगा ODI वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2027 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर प्लेऑफ 6 दिसंबर से नेपाल की मेजबानी में होगा. टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. मेजबान नेपाल की टीम त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर इटली से भिड़ेगी, जबकि मुलापानी क्रिकेट ग्राउंड पर नामीबिया और युगांडा के बीच मुकाबला होगा. इनके अलावा, कनाडा, कुवैत, जर्सी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीमें भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी.
10 टीमों के वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आयरलैंड और वेस्टइंडीज पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. ये दोनों टीमें सीधे क्वालीफाई करने वाली 8 टीमों के बाद वनडे रैंकिंग में सबसे आगे थीं. वहीं, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 से अमेरिका, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और ओमान ने क्वालीफाई किया है. नेपाल में होने वाले प्लेऑफ से 4 अन्य टीमें इस लिस्ट में शामिल होंगी.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने U19 एशिया कप में मचाया तहलका
अगले साल 2 अक्टूबर से होगा वनडे वर्ल्ड कप का आगाज
2027 वनडे वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे. टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा. ग्लोबल क्वालीफायर में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को सुपर सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. इसके बाद 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी.
टीम इंडिया 14 अक्टूबर को सेंचुरियन में क्वालीफायर से आने वाली एक टीम से खेलेगी, जबकि 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे से मुकाबला होगा. टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 17 और 18 नवंबर को केपटाउन और सेंचुरियन में खेले जाएंगे. वहीं, खिताबी मुकाबला 21 नवंबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में आयोजित होगा.
ये भी पढ़ें- रोहित-विराट की फील्डिंग के मुरीद हुए कोच शुभदीप घोष, IND vs NZ दूसरे वनडे से पहले जमकर की तारीफ
संबंधित खबरें
टैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
19 mins agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
56 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
1 hr agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
3 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines