पाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने U19 एशिया कप में मचाया तहलका

Who is Mohammad Sayyam: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सयम ने अंडर-19 एशिया कप में अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है. 18 साल के सयम ने यूएई के खिलाफ 3 विकेट लेकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई.

Mohammad Sayyam

Who is Mohammad Sayyam: पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा से तेज गेंदबाजों का खान रहा है. वसीम अकरम से लेकर शाहीन शाह अफरीदी तक, कई दिग्गज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार और स्विंग से दुनिया भर के बल्लेबाजों को चौंकाया है. अब पाकिस्तान को एक और तेज गेंदबाज मिला है. महज 18 साल के मोहम्मद सयम ने अंडर-19 एशिया कप में अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है. यूएई के खिलाफ मुकाबले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सयम ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में तीन विकेट हासिल किए और विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. उनके इस प्रदर्शन ने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

विज्ञापन

कौन हैं मोहम्मद सयम?

मोहम्मद सयम का जन्म 15 मार्च 2008 को हुआ था. वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से आते हैं. यह इलाका पाकिस्तान को कई बड़े क्रिकेटर दे चुका है. इनमें शाहिद अफरीदी, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, उमर गुल और नसीम शाह जैसे नाम शामिल हैं. सयम की गेंदबाजी शैली ने उन्हें चर्चा में ला दिया है. बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने और गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की उनकी क्षमता खास नजर आती है. हालांकि, अभी उन्हें वसीम अकरम या शाहीन अफरीदी के स्तर तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना है. अगर वह इसी तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो भविष्य में सीनियर टीम का हिस्सा बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ