हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'IPL में 200 रन बनाऊंगा...' पहले मैच में शतक ठोकने के बाद ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान

Ishan Kishan: ईशान किशन ने हैदराबाद की ओर से शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने अब आईपीएल में 200 रन बनाने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन

Ishan Kishan: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में आईपीएल 2025 का आगाज किया। उन्होंने शतकीय पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि अब शतकीय पारी खेलने के बाद ईशान किशन का हौसला बुलंद है। ईशान का मानना है कि अगर परिस्थिति बनी तो वह आईपीएल में 200 रन बनाने के लिए भी तैयार हैं।

ईशान किशन का बड़ा बयान

ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जमाया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश कर हैदराबाद के फैंस का दिल जीत लिया। ईशान ने इसके बाद क्रिक फैंटसी बॉस चैनल को दिए इंटरव्यू में आईपीएल में 200 रनों की पारी खेलने की इच्छा जताई। दरअसल जब ईशान से पूछा गया कि वह आईपीएल में 200 रन बनाने के लिए तैयार हैं तो इस सवाल का ईशान ने जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर परिस्थिति बनीं तो वह 200 रन बनाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा वनडे में भी उन्होंने 250 और 300 रन बनाने की ख्वाहिश जताई।

ईशान किशन ने खेली थी यादगार पारी

23 मार्च को खेले गए मुकाबले में ईशान ने हैदराबाद की ओर से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए थे। ईशान की शतकीय पारी के दम पर हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान 242 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

क्या श्रेयस अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस हासिल करने में सफल रहेंगे?

View Results

विज्ञापन

डबल सेंचुरी भी जड़ चुके हैं ईशान

ईशान किशन भारत के लिए वनडे प्रारूप में 200 रनों की पारी खेल चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में 131 गेंदों में 210 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 24 चौके और 10 छक्के अपने नाम किए। ईशान की शानदार पारी के दम पर भारत ने ये मुकाबला 227 रनों से जीता था।

ये भी पढ़ें: NZ vs PAK: 5 बड़े बदलाव करने के बाद भी इज्जत नहीं बचा पाया पाकिस्तान, 1-4 से गंवाई सीरीज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola