Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला गया था. भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. विराट कोहली ने इस मैच को अपने लिए यादगार बनाया. उन्होंने धांसू अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि वह शतक से चूक गए. इसके बाद भी रन मशीन ने अपने 28 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए. विराट को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. इसके बाद किंग कोहली ने बड़ा बयान दिया है.
विराट कोहली ने क्या कहा?
प्लेयर ऑफ दे मैच बनने के बाद विराट कोहली ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी पुरस्कार अपनी मां को भेज देता हूं. कोहली ने कहा ” मैं अपने पुरस्कार अपनी मां को भेजता हूं, उन्हें उन पर गर्व है. अगर मैं अपने पूरे सफर पर नजर डालूं, तो यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. मुझे हमेशा अपनी क्षमताओं का पता था और यहां तक पहुंचने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी. भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है, मैं उनका बहुत आभारी हूं. सच कहूं तो, जिस तरह से मैं खेल रहा हूं, मैं उपलब्धियों के बारे में नहीं सोच रहा हूं. अगर हम पहले बल्लेबाजी कर रहे होते, तो मैं और आक्रामक खेलता. मैं बस खेल पर ध्यान केंद्रित रखने की कोशिश करता हूं. मैं आभारी हूं, यह एक आशीर्वाद है कि लोग मुझे देखने आते हैं. मुझे खुश चेहरे देखकर खुशी होती है.”
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: रोहित शर्मा ने बनाया World Record, ऐसा करने वाले बन गए दुनिया के पहले बल्लेबाज
विराट कोहली ने इस मैच में 91 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 8 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300/8 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. विराट के अलावा शुभमन गिल ने 71 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने भी 49 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: किंग कोहली का गरजा बल्ला, राहुल ने बचाई लाज, पहले वनडे में टीम इंडिया ने 4 विकेट से मारी बाजी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
55 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines