IND vs NZ: कौन रखता है विराट कोहली के सभी अवॉर्ड? रन मशीन ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

Virat Kohli Post Match Statement: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि वह शतक से चूक गए. विराट को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

विराट कोहली मैच के बाद बात करते हुए

विराट कोहली मैच के बाद बात करते हुए

Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला गया था. भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. विराट कोहली ने इस मैच को अपने लिए यादगार बनाया. उन्होंने धांसू अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि वह शतक से चूक गए. इसके बाद भी रन मशीन ने अपने 28 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए. विराट को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. इसके बाद किंग कोहली ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

विराट कोहली ने क्या कहा?

प्लेयर ऑफ दे मैच बनने के बाद विराट कोहली ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी पुरस्कार अपनी मां को भेज देता हूं. कोहली ने कहा ” मैं अपने पुरस्कार अपनी मां को भेजता हूं, उन्हें उन पर गर्व है. अगर मैं अपने पूरे सफर पर नजर डालूं, तो यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. मुझे हमेशा अपनी क्षमताओं का पता था और यहां तक ​​पहुंचने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी. भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है, मैं उनका बहुत आभारी हूं. सच कहूं तो, जिस तरह से मैं खेल रहा हूं, मैं उपलब्धियों के बारे में नहीं सोच रहा हूं. अगर हम पहले बल्लेबाजी कर रहे होते, तो मैं और आक्रामक खेलता. मैं बस खेल पर ध्यान केंद्रित रखने की कोशिश करता हूं. मैं आभारी हूं, यह एक आशीर्वाद है कि लोग मुझे देखने आते हैं. मुझे खुश चेहरे देखकर खुशी होती है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: रोहित शर्मा ने बनाया World Record, ऐसा करने वाले बन गए दुनिया के पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने इस मैच में 91 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 8 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 300/8 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. विराट के अलावा शुभमन गिल ने 71 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने भी 49 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ