---विज्ञापन---

डेब्यू पर बनाए थे सिर्फ 12 रन, फिर विराट कोहली ने ऐसे लिखी ‘किंग’ बनने की कहानी, 18 साल के करियर पर एक नजर

Virat Kohli 18th Debut Anniversary: विराट कोहली को आज इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे हो गए हैं. कोहली का करियर ऐतिहासिक रहा है और उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. आइए कोहली के करियर की शुरुआत और उनके सफर पर एक नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

Virat Kohli 18th Debut Anniversary: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. कोहली ने हर एक प्रारूप में अपनी छाप छोड़ी है. विराट कोहली को आज इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे हो गए हैं. कोहली ने डेब्यू के बाद अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. अपने इस ऐतिहासिक सफर में कोहली ने 28 हजार से अधिक रन बनाए और 85 शतक जड़े. आइए कोहली के करियर की शुरुआत और उनके सफर पर एक नजर डालते हैं।

विराट कोहली ने कब किया था डेब्यू?

विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अपना वनडे डेब्यू किया था. वह पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए थे. कोहली अपना डेब्यू मैच बतौर ओपनर खेले थे और 22 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए थे. उनकी शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही, लेकिन वह बहुत जल्दी भारतीय टीम का अहम हिस्सा बन गए.

---विज्ञापन---

विराट कोहली ने कैसे बने ‘किंग’?

विराट कोहली ने जून 2010 में अपना T20I डेब्यू किया था, वहीं जून 2011 में उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला. विराट ने आते ही टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली. अपने टेस्ट करियर के पहले ही साल में उन्होंने शतक जड़ा. विराट 2011 में भारत की वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे. 2013 में भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया, जिसमें विराट कोहली का अहम योगदान रहा. अपने प्रदर्शन के दम पर वह वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बन गए.

विराट कोहली को 2014 में टेस्ट में कप्तानी सौंपी गई और उन्होंने भारत को दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम बना दिया. इसके बाद उन्हें वनडे में भी कप्तानी सौंपी गई. विराट ने वनडे और टेस्ट में शतकों की झड़ी लगा दी और वह भारत के सबसे बड़े मैच विनर बन गए. इसी वजह से उन्हें ‘द रन मशीन’ और ‘किंग’ का टैग मिल गया. 2023 में आखिरकार विराट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ दिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 के लिए बांग्लादेश ने किया महिला टीम का ऐलान, निगार सुल्ताना को सौंपी कप्तानी

T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को चैंपियन बनाने में कोहली का बड़ा किरदार रहा था. उन्होंने फाइनल में जोरदार अर्धशतक जड़ा था. कोहली ने अपने करियर में अब तक 5 ICC ट्रॉफियों पर कब्जा किया है. वह टेस्ट और T20I से रिटायर हो गए हैं. अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट पर फोकस करते हैं.

---विज्ञापन---

विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन

प्रारूप मैच पारी रन सर्वाधिक स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
टेस्ट 1232109230254*46.8555.573031102730
वनडे 3143021494118358.5993.9554791389171
T20I1251174188122*48.69137.04138369124

ये भी पढ़ें:- WTC फाइनल की रेस से 2 टीमें बाहर, 7 टीमों में ‘लड़ाई’, जानिए टीम इंडिया कैसे कर सकती है क्वालीफाई

First published on: Aug 18, 2026 10:01 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola