हॉकी इंडिया के पूर्व कोच को हार्ट अटैक, अपोलो हॉस्पिटल में ICU में कराए गए भर्ती

Former Hockey Coach Hospitalised: हॉकी इंडिया के पूर्व कोच जगबीर सिंह की तबियत बिगड़ गई है। उनको अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस समय वे ICU में हैं, क्योंकि उनकी हालता नाजुक बनी हुई है।

Hockey India Former Coach Jagbir Singh

Hockey India Former Coach Jagbir Singh

Jagbir Singh Admitted in Apollo Hospital: खेल जगत से बुरी खबर आ रही है। हॉकी इंडिया के पूर्व कोच जगबीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे दिलली में अपोलो हॉस्पिटल के ICU में भर्ती हैं, क्योंकि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इस समय वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और डॉक्टर लगातार उनका हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनके परिजनों को भी तबियत बिगड़ने की खबर दे दी गई है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, 2 बार के ओलंपियन जगबीर सिंह हॉकी इंडिया लीग (HIL) के लिए टीम गोनासिका के साथ दिल्ली आए। यह एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी। उन्हें सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें तुरंत अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां चैकिंग में पता चला कि उनकी आर्टरी ब्लॉक हो गई है और सर्जरी की जरूरत है। सर्जरी के दौरान जगबीर को दिल का दौरा पड़ा गया तो उन्हें ICU में भर्ती किया गया।

विज्ञापन

जगबीर सिंह ने 2 बार देश के लिए ओलंपिक गेम्स खेले

बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सिख परिवार में जन्मे 59 वर्षीय जगबीर सिंह पूर्व ओलंपियन हैं। उनके पिता दर्शन सिंह भी देश के लिए हॉकी खेलते थे। उन्होंने अपने शहर में अखिल भारतीय ध्यानचंद टूर्नामेंट कराया था। वहीं जगबीर सिंह ने 2 बार साल 1988 के सियोल ओलंपिक में और 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया। देश के लिए वे साल 1985 से 1996 तक खेले।

विज्ञापन

1986 में सियोल में हुए एशियाई खेलों में उन्होंने देश के लिए कांस्य पदक जीता था। 1990 में बीजिंग में हुए एशियाई खेलों में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया था। अपने 16 साल के करियर में उन्होंने 175 इंटरनेशनल कैप कमाईं। वे अपने समय के धुरंधर फॉरवर्ड थे। हॉकी खेलना छोड़ने के बाद उन्होंने हॉकी सिखाने का फैसला लिया। वे कोच बन गए और साल 2004 के एथेंस ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को तैयार किया।

जगबीर सिंह ने 1990 के दशक में हॉकी के लिए कमेंट्री भी की। उन्हें 1990 में भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था। साल 2004 में उन्हें लक्ष्मण अवार्ड मिला। साल 2015-16 के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान यश भारती अवार्ड भी उन्हें दिया गया। मार्च 2017 में भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने उन्हें हॉकी के लिए नेशनल सुपरवाइजर बनाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ