मनु भाकर, डी गुकेश समेत इन चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे 32 प्लेयर्स

मनु भाकर, डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 32 प्लेयर्स को भारतीय सरकार अर्जुन पुरस्कार देगी। म

Khel Ratna Award

Khel Ratna Award

Khel Ratna Award: खेल की दुनिया में अपना परचम लहराने वाले चार खिलाड़ियों को भारतीय सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान किया है। डी गुकेश, मनु भाकर, हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही कुल 32 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। मनु भाकर का प्रदर्शन पेरिस ओलंपिक में काफी शानदार रहा था और उन्होंने दो मेडल अपने नाम किए थे। वहीं, गुकेश हाल ही में शतरंज के खेल में वर्ल्ड चैंपियन बने थे। गुकेश सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी बने थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

चार खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड इस बार चार खिलाड़ियों को दिया जाएगा। पेरिस ओलंपिक 2024 में देश का नाम रोशन करने वालीं मनु भाकर को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मनु ने शूटिंग के खेल में भारत को दो मेडल दिलाए थे। मनु ने एक ही ओलंपिक में दो  मेडल हासिल करते हुए इतिहास रच दिया था। वहीं, शतरंज के खेल में महज 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन का तमगा हासिल करने वाले डी गुकेश को भी देश के सर्वोच्च अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। गुकेश ने डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को हराते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार और हॉकी में अपने गेम से देश को पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम किरदार निभाने वाले हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा। हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल दागे थे।

17 जनवरी को किए जाएंगे सम्मानित

डी गुकेश, मनु भाकर, प्रवीण कुमार, हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न अवॉर्ड से 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा। इन चारों प्लेयर्स को देश का सर्वोच्च अवॉर्ड राष्ट्रपति से मिलेगा। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार किसी भी क्रिकेटर को खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिलेगा। पिछले साल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को खेल रत्न अवॉर्ड मिला था। इस बार कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ