हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन पर भारतीय महिला हॉकी टीम को मिला बड़ा इनाम, मिलेंगे 50 लाख रुपये

Indian Women’s Hockey Team: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में 5वां स्थान हासिल करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बड़ा इनाम मिला है. हॉकी इंडिया ने महिला टीम के लिए 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया है.

विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम को मिला बड़ा इनाम (PIC Credit- Hockey India/X)

Indian Women’s Hockey Team: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वां स्थान हासिल करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बड़ा इनाम मिला है. हॉकी इंडिया ने महिला टीम के लिए 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया है. सलीमा टेटे की कप्तानी वाली भारतीय टीम भले ही वर्ल्ड कप में मेडल जीतने से चूक गई हो, लेकिन टीम 5वां स्थान हासिल करने में कामयाब रही जो पिछले 52 सालों के वर्ल्ड कप इतिहास में टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

जर्मनी को हराकर हासिल किया 5वां स्थान

भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में जर्मनी जैसी मजूबत टीम को 3-1 से हराकर 5वां स्थान हासिल किया. महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में यह भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले भारतीय टीम ने 1974 में आयोजित महिला हॉकी वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में चौथा स्थान हासिल किया था.

52 साल बाद भारतीय महिला टीम ने एक बार फिर वर्ल्ड कप में अपना दम दिखाया और दुनिया की कई दिग्गज टीमों को कड़ी चुनौती देते हुए 5वें स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया. इसी ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए हॉकी इंडिया ने टीम को 50 लाख रूपये के पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है.

विज्ञापन

खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में बांटी जाएगी इनामी राशि

हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भारतीय महिला टीम को 50 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया. हॉकी इंडिया ने कहा कि, बेल्जियम और नीदरलैंड्स में आयोजित हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक रूप से 5वां स्थान हासिल करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को 50 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. टीम ने 52 वर्षों में वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जो भारतीय महिला हॉकी के लिए एक यादगार पल है.

बता दें कि, यह इनामी राशि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी. टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 2 लाख रुपये, जबकि सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- आर प्रज्ञाननंदा ने रचा नया इतिहास, ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय

वर्ल्ड कप में भारतीय महिला हॉकी का शानदार प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम भले ही मेडल जीतने में सफल नहीं रही, लेकिन टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने चीन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ मुकाबले ड्रॉ खेला, जबकि साउथ अफ्रीका को 6-1 के बड़े अंतर से हराया.

ये भी पढ़ें- Hockey World Cup 2026: हार के साथ खत्म हुआ टीम इंडिया का सफर, आखिरी मुकाबले में बेल्जियम ने शूटआउट में हराया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola