---विज्ञापन---

हॉकी एशिया कप से पहले पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे LIVE एक्शन

2025 के हॉकी एशिया कप का आगाज आज से होने वाला है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की भिड़ंत आज चीन से होने वाली है। पीएम मोदी ने भी टीम को शुभकामनाएं दे दी है। आइए LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

Hockey Asia Cup: हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत आज से होने वाली है। टीम इंडिया के लिए यह टूर्नामेंट अहम रहने वाला है। वो यहां से 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना चाहेंगे। बता दें कि भारत का आज चीन से सामना होने वाला है। पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को हॉकी एशिया कप से पहले शुभकामनाएं दी हैं।

आज टीम इंडिया एक्शन में आएगी नजर

एशिया कप 2025 में आज भारतीय टीम की भिड़ंत चीन से होने वाली है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। चीन के खिलाफ उनका यह मैच दोपहर तीन बजे होने वाली है। प्रशंसक इस टूर्नामेंट के सभी मैचों के LIVE एक्शन को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। बिहार के राजगीर शहर में स्थित राजगीर हॉकी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

भारतीय टीम को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी एशिया कप से पहले टीम को विश किया। उन्होंने कहा, ‘मैं एशिया कप में भाग लेने वाली सभी टीमों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि ये हॉकी टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों, असाधारण प्रतिभा के प्रदर्शन और यादगार पलों से भरपूर होगा।’

एशिया कप के लिए टीम इंडिया

  • फॉरवर्ड – मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह
  • मिडफील्डर – राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद
  • डिफेंडर – सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और जुगराज सिंह
  • गोलकीपर – कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा
  • रिजर्व ऑप्शन: नीलम संजीप और सेल्वम करथी

एशिया कप द्वारा हॉकी वर्ल्ड कप में एंट्री का मौका

एफआईएच प्रो लीग में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। लगातार 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना उनके लिए मुश्किल रहेगा। एशिया कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन टीम की जीत की राह तय कर सकता है। हेड कोच क्रेग फुल्टन को भरोसा है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

---विज्ञापन---

टीम इंडिया ने हॉकी एशिया कप कितनी बार जीता?

भारत सालों से हॉकी एशिया कप में नजर आ रहा है। अब तक उन्होंने इस प्रतियोगिता को तीन बार जीता है। 2003, 2007 और 2017 में टीम इंडिया ने ट्रॉफी उठाई। 5 बार भारत उपविजेता रहा है। 1982, 1985, 1994 और 2013 में वो फाइनल में गए लेकिन जीत नहीं पाए।

ये भी पढ़ें:- एशिया कप से पहले बड़ा ऐलान, फ्री में मिलेगी दर्शकों को एंट्री, सभी मैच के लिए ऐसे पाएं टिकट

First published on: Aug 29, 2025 08:55 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola