खत्म हुआ 14 साल का वनवास! होबार्ट हरिकेंस ने बिग बैश का खिताब जीतकर रचा इतिहास
Hobart Hurricanes vs Sydney Thunder: होबार्ट हरिकेंस ने फाइनल में सिडनी थंडर को हराकर इतिहास रच दिया है। टीम ने 14 साल बाद अपना पहला खिताब जीता।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Hobart Hurricanes vs Sydney Thunder: बिग बैश लीग 2024-25 का फाइनल मैच 27 जनवरी को होबार्ट हरिकेंस बनाम सिडनी थंडर के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में होबार्ट हरिकंस ने 7 विकेट से मुकाबला जीतकर अपना पहला खिताब जीता। ये खिताब जीतने के लिए होबार्ट को 14 साल लंबा इंतजार करना पड़ा। फाइनल मैच में होर्बाट की ओर मिचेल ओवेन जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 39 गेंदों में शतक जमाकर मैच का पासा ही पलट दिया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने 20 ओवर में 182/7 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन जेसन संघा ने बनाए। उन्होंने 42 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए होबार्ट हरिकेंस ने 14.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। होबार्ट की ओर से मिचेल ओवेन ने 108 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा मैथ्यू वेड ने 16 गेंदो में 32 रनों की पारी खेली। हालांकि निखिल चौधरी होबार्ट की ओर से इस मैच में लंबी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 2 गेंदों में 1 रन बनाए।
MAIDEN TITLE FOR HOBART HURRICANES IN BBL OR WBBL AFTER 14 LONG YEARS OF WAITING. 🏆🥺 pic.twitter.com/sJynDZYgbJ
— All Cricket Records (@Cric_records45) January 27, 2025
इस मैच में होबार्ट की ओर से मिचेल ओवेन ने तहलका मचा दिया। उन्होंने 42 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके के अलावा 11 छक्के अपने नाम किए। वह फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक और शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। मिचेल ने 16 गेंदों में अर्धशतक और 39 गेंदों में शतक पूरा किया था। इसके अलावा इस खिलाड़ी ने पावर प्ले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मिचेल ने इस मैच में पावर प्ले के दौरान कुल 8 छक्के अपने नाम किए थे।
Hobart Hurricanes have won their maiden BBL title. 🏆pic.twitter.com/maUHlCt2YG
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 27, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: