हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्टोक्स- जॉनसन के क्लब में हुई हिमांशु सांगवान की एंट्री, महाकीर्तिमान रचने वाले बने दुनिया के 7वें गेंदबाज

Virat Kohli: दिल्ली के खिलाफ रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के सातवें गेंदबाज भी बन गए।

विज्ञापन

Virat Kohli: भारत के स्टार बैटर विराट कोहली इन दिनों रणजी ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं। 30 जनवरी से दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में विराट ने भी दिल्ली की ओर से हिस्सा लिया। हालांकि वो इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके और सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। कोहली इस मैच में रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान का शिकार बने। विराट को आउट करने के बाद हिमांशु के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई।

दुनिया के सातवें तेज गेंदबाज बने सांगवान

दिल्ली बनाम रेलवे के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे। उम्मीद जताई जा रही थी कि विराट कोहली पहली पारी में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित करेंगे। लेकिन वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्होंने 15 गेंदों में 6 रन बनाए और हिमांशु सांगवान का शिकार बन गए। हिमांशु ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी के साथ उनके नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। हिमांशु, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में विराट कोहली के डेब्यू करने के बाद क्लीन बोल्ड करने वाले दुनिया के सातवें तेज गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले फर्स्ट क्लास मैच में विराट को क्लीन बोल्ड केवल 6 तेज गेंदबाजों ने किया था।

इन 7 गेंदबाजों ने विराट की उड़ाई हैं गिल्लियां

साल 2014 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम पलंकेट ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया था। इसके अलावा मिचेल जॉनसन ने भी साल 2014 में विराट की गिल्लियां उड़ाई थी। साल 2016 में शैनन ग्रेबियल ने ऐसा कारनामा किया था। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी साल 2018 में विराट को क्लीन बोल्ड कर चुके हैं। पांचवें गेंदबाज बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने साल 2021 में रन मशीन को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन लौटाया था। वहीं इंग्लैंड के मैथ्यू पॉट्स ने भी साल 2022 में विराट को क्लीन बोल्ड कर उन्हें निराश किया था। अब इस फेहरिस्त में सनत सांगवान का नाम जुड़ गया है। वह ऐसा करने वाले 7वें गेंदबाज बने हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, धाकड़ ऑलराउंडर टूर्नामेंट से हुआ बाहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola