हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'उड़नपरी' हिमा दास वापसी के लिए तैयार, NADA से मिली गुड न्यूज

Hima Das NADA:  हिमा दास इंडियन ग्रां प्री 1 में वापसी करेंगी। उन्हें नाडा ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
Hima Das

Hima Das NADA: भारत की स्टार धाविका हिमा दास वापसी के लिए तैयार हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) के अनुशासनात्मक पैनल ने उन्हें ग्रीन सिग्नल दे दिया है। हिमा दास के मामले में पिछले महीने सुनवाई हुई थी। हिमा अब मंगलवार को बेंगलुरु में होने वाले इंडियन ग्रां प्री 1 में वापसी करेंगी।

पिछले साल किया गया था सस्पेंड

उड़नपरी के नाम से मशहूर हिमा दास को पिछले साल नाडा की ओर से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। उन पर 12 महीनों के अंदर तीन वेयरअबाउट फेल्‍योर की वजह से ये कार्रवाई की गई थी। विश्व एथलेटिक्स के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत, 12 महीने के समय के अंदर 3 विफलताएं एंटी-डोपिंग नियम का उल्लंघन हैं। वेयरअबाउट फेल्‍योर टेस्ट मिस करने या एथलीट की ओर से जानकारी न देने को कहा जाता है।

इस साल की शुरुआत में चोट से जूझीं

असम की धाविका हिमा दास को इस साल की शुरुआत में चोट लगी। पिछले साल हांगझोऊ एशियाई खेलों की टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले महीने नाडा एंटी-डोपिंग अनुशासनात्मक पैनल ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए उन्हें हरी झंडी दे दी। हिमा ने 2018 में हुए जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। वह गोल्ड और सिल्वर जीतने वाली महिलाओं की टीम का भी हिस्सा रहीं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 5 गेम को भी ओलंपिक में मिली है जगह, जानकर रह जाएंगे हैरान

पिछले साल जीता था गोल्ड मेडल

हिमा दास इंडियन ग्रां प्री में पहले शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में गोल्ड मेडल जीता था। जहां उन्होंने 200 मीटर की दौड़ में 23.77 सेकंड के समय के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद वह पिछले साल पूरे सीजन से बाहर रहीं। हालांकि ये पता नहीं चल सका कि हिमा ने टेस्ट मिस किया था या फिर फाइलिंग में फेल हुईं थीं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PAK vs NZ: बाबर आजम ने T20i में रचा इतिहास, विराट कोहली-रोहित शर्मा की बढ़ाई टेंशन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola