रोहित-पंत ने नहीं, इन 3 खिलाड़ियों ने बनाए हैं WTC में सबसे तेजी से रन, तीसरा नाम चौंकाने वाला

ICC World Test Championship: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे तेज स्ट्राइक के साथ रन बनाने का कार्तिमान इंग्लैंड के 3 खिलाड़ियों के नाम है। टॉप 3 में एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं है।

ENG vs IND
विज्ञापन

ICC World Test Championship: भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। दोनों खिलाड़ी तेज स्ट्राइक रेट के साथ खेलते हैं। फिलहाल रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जबकि ऋषभ पंत का हालिया प्रदर्शन दमदार रहा है। लेकिन WTC के इतिहास पर नजर डालें तो सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने में रोहित और ऋषभ पंत का नाम टॉप 3 बल्लेबाजों में नहीं आता है। टॉप 3 में इंग्लैंड के 3 खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

बेन डकेट

लिस्ट में पहला नाम बेन डकेट का आता है। इंग्लैंड के इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने अब तक WTC में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। डकेट ने 22 मैचों में 42.33 की औसत के साथ 1647 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.72 का रहा है। सलामी बल्लेबाज ने 3 शतक के अलावा 10 अर्धशतक भी बनाए हैं। वहीं बेन डकेट ने 40.98 की औसत के साथ 2090 रन बनाए हैं। उनके नाम अब तक 4 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज है।

विज्ञापन

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक WTC में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। ब्रूक ने अब तक खेले गए 18 मैचों में 84.01 के स्ट्राइक रेट के साथ 1593 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक के अलावा 7 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। ब्रूक इंग्लैंड के उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तिहरा शतक जड़ा था। वह मुल्तान के नए सुल्तान भी बने थे। ब्रूक ने अब तक इंग्लैंड के लिए 21 टेस्ट मैच में 56.79 की औसत के साथ 1931 रन बनाए हैं।

मार्क वुड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ये नामा चौंकाने वाला है। क्योंकि वुड एक तेज गेंदबाज हैं। इसके बावजूद उन्होंने WTC में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। वुड ने 22 मैच में 14.66 की औसत और 83.49 के स्ट्राइक रेट के साथ 440 रन बनाए हैं। वुड ने इंग्लैंड के लिए 37 टेस्ट मैच में 119 विकेट अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ