ICC World Cup 2027: आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में अभी लगभग 15 महीने का समय बचा है. इस बार कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. आईसीसी ने साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले आगामी विश्व कप के वेन्यू का ऐलान भी कर दिया है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 में पहली बार एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसकी घोषणा आईसीसी ने अभी से ही कर दी है. आगामी मेगा इवेंट इस बार खास होने वाला है.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हुआ बदलाव
माना जा रहा था कि आगामी विश्व कप साल 2003 के फॉर्मेट पर खेला जाएगा. लेकिन इसमें बड़ा बदलाव हुआ है. विश्व कप 2003 में कुल 54 मैच खेले गए थे. लेकिन इस बार मैचों की संख्या बढ़ गई है. इसमें कुल मिलाकर 57 मैच होंगे. वनडे विश्व कप के इतिहास में कभी इतने मैच नहीं खेले गए हैं. ऐसे में आगामी विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेले जाएंगे. इससे पहले विश्व कप 2003 में अब तक वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेले गए थे. लेकिन इस बार ये रिकॉर्ड भी टूट जाएगा. वहीं, साल 2003 के बाद साउथ अफ्रीका विश्व कप 2027 की मेजबानी करने वाला है.
ये भी पढ़ें: फ्लेमिंग की एंट्री से नहीं बदलेगी इंग्लैंड की किस्मत! माइकल वॉन ने धोनी का नाम लेकर दी ‘चेतावनी’
फॉर्मेट में भी हुआ है बदलाव
आईसीसी ने पहले ही घोषणा की थी कि विश्व कप की शुरुआत होते ही सबसे पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी. सुपर सीरीज में टॉप पर रहने वाली टीम आगे के लिए क्वालीफाई करेगी. इसके अलावा दूसरे और तीसरे पायदान वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा. इसके बाद ग्रुप स्टेज के मुकाबले शुरू हो जाएंगे, जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इन 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जहां पर 30 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद सुपर सुपर 7 होगा. इसमें 21 मैच खेले जाएंगे. फिर टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके बाद सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी. इस तरह टूर्नामेंट में कुल 57 मैच खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 स्टार खिलाड़ी!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
12 mins agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
1 hr agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
3 hrs agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
4 hrs agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
10 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
11 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
11 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
12 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines