ENG vs NZ: शतकवीर हेनरी निकोल्स ने इंग्लैंड की उड़ाई नींद, गेंदबाजों की जमकर हुई धुनाई

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने शानदार शतक बनाया. वह तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद हैं.

AI Created Image

Henry Nicholls/ AI Created Image

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून से खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड की ओर से हिस्सा लेते हुए हेनरी निकोल्स ने दूसरी पारी में अपने शतक से गर्दा उड़ा दिया और अपनी टीम के लिए शानदार शतकीय पारी खेली. उनकी बल्लेबाजी के आगे इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस दिखे. उन्होंने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी और तीसरे दिन कमाल कर दिया.

विज्ञापन

निकोल्स ने खेली धांसू पारी

हेनरी निकोल्स ने न्यूजीलैंड की ओर से कमाल की बल्लेबाजी की और एक ओर से मोर्चा संभाले रखा. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए निकोल्स ने 136 गेंदों में शतक पूरा किया और इंग्लैंड के गेंदबाजों को पानी पिला दिया. ये उनका टेस्ट में 11वां शतक है. निकोलस तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 164 गेंदों में 119 रन बनाकर नाबाद हैं. उन्होंने अब तक 16 चौके अपने नाम कर लिए हैं. दूसरे दिन निकोल्स दोहरा शतक जमाना चाहेंगे. हालांकि वह पहली पारी में खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने 57 गेंदों में 24 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने ली 352 रनों की बढ़त

पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 96.2 ओवर में 391 रन बनाए थे. पहली पारी में ग्लेन फिलिप्स ने कीवी टीम के लिए शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 135 गेंदों में 100 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड 84 ओवर में 291 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन इमिलो गे ने बनाए. उन्होंने 114 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 56 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना दिए हैं. निकोल्स के अलावा कीवी टीम की ओर से रचिन रवींद्र ने 99 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि डेरिल मिचेल 43 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 352 रनों की विशाल बढ़त ले ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ