Harshit Rana IPL Code Of Conduct: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी हर्षित राणा पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ी कार्रवाई की है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है। हर्षित पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। उन्हें इस अपराध के लिए दोहरा झटका लगा है। हर्षित राणा को एक मैच के लिए सस्पेंड करने के अलावा उन पर मैच फीस का 100% जुर्माना भी लगाया गया है। हर्षित अब 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। ये मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
अभिषेक पोरेल को चिढ़ाने की कोशिश
हालांकि हर्षित राणा पर कार्रवाई की वजह साफ तौर पर नहीं बताई गई है। माना जा रहा है कि उन पर ये कार्रवाई दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ जश्न की वजह से की गई है। अभिषेक पोरेल को बोल्ड करने के बाद हर्षित ने फ्लाइंग किस जैसा पोज बनाया था। हालांकि राणा ने ऐसा अपराध पहली बार नहीं किया था।
पहले भी लग चुका है जुर्माना
इससे पहले भी वे अपनी हरकतों की वजह से आलोचना का सामना कर चुके हैं। हर्षित राणा ने आईपीएल के एक मैच में सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद भी कुछ ऐसी ही हरकत की थी। जिसकी वजह से उन पर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: केएल राहुल बाहर…युवा खिलाड़ियों को मौका, टीम इंडिया के स्क्वाड की 5 बड़ी बातें
बीसीसीआई ने बनाए हैं सख्त नियम
राणा पर अब मैच बैन और फीस के 100 प्रतिशत जुर्माने की कार्रवाई अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 उल्लंघन के आरोप में की गई है। बार-बार अपराध की वजह से उन पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। यदि कोई खिलाड़ी बार-बार अपराध करता है तो उस पर बैन लगाया जा सकता है। कुछ दिनों पहले विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों पर भी बीसीसीआई की ओर से आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई थी। हर्षित ने अब तक आईपीएल के 8 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: मुंबई इंडियस में पड़ी फूट, टीम में बने 2 गुट से खराब हुआ प्रदर्शन; पू्र्व दिग्गज का बड़ा दावा
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या स्टार खिलाड़ी के साथ हो रही नाइंसाफी? शानदार प्रदर्शन के बाद हो सकता है टीम इंडिया से इग्नोर
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
26 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
48 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 4 रन बनाकर हुए आउट
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines