---विज्ञापन---

खेल

IND vs ENG: कन्कशन सब्स्टीट्यूट विवाद पर हर्षित ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब

India vs England 1st ODI: हर्षित राणा को नागपुर में अपना वनडे डेब्यू करने का मौका मिला था। वहीं इस मैच के बाद राणा पहली बार कन्कशन सब्स्टीट्यूट विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए दिखाई दिए।

India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया, जिसको टीम इंडिया ने जीत लिया था। इस मैच में हर्षित राणा को भी वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला था। डेब्यू मैच में हर्षित का प्रदर्शन ठीकठाक रहा था। इससे पहले खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी राणा को डेब्यू करने का मौका मिला था लेकिन उनके टी20 डेब्यू पर काफी विवाद छिड़ा था, क्योंकि हर्षित उस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे उनको गेंदबाजी के दौरान कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तहत शिवम दुबे की जगह खिलाया गया था। जिसके बाद टीम इंडिया की काफी आलोचना भी हुई थी। अब कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर हर्षित राणा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

कन्कशन सब्सटीट्यूट पर क्या बोले हर्षित राणा?

पहले वनडे मैच में हर्षित राणा का प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने 7 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं मैच के बाद हर्षित राणा ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर कहा कि “लोग हमेशा बात करते रहेंगे। मैं बस खेलना चाहता हूं, चाहे अच्छा हो या बुरा। मुझे कोई परेशानी नहीं है। मेरा एकमात्र ध्यान अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है। आपको तभी पता चलता है कि आप खेल रहे हैं या नहीं, जब आप मैदान पर पहुंचते हैं। लेकिन मैं हमेशा खुद को तैयार रखता हूं, यह जानते हुए कि कभी भी कुछ भी हो सकता है।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: श्रेयस नहीं थे Playing 11 का हिस्सा, बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

डेब्यू मैच में डाला सबसे महंगा ओवर

डेब्यू मैच में हर्षित राणा की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और फिल सॉल्ट ने हर्षित के एक ओवर में 26 रन बनाए थे। जिसके बाद राणा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। डेब्यू वनडे मैच में हर्षित राणा सबसे महंगा ओवर डालने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

---विज्ञापन---

पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में जहां एक तरफ कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल फ्लॉप साबित हुए, तो वहीं शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया था। गिल ने सबसे ज्यादा 87 रन की पारी खेली थी और उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: आदिल रशीद की गेंद ने अक्षर के ऐसे उड़ाए होश, गिल ने भी पकड़ा सिर, देखें VIDEO

First published on: Feb 07, 2025 08:13 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola