Harry Brook smashed fastest Double Hundred in ODI: इंग्लैंड के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 114 गेंदों पर सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया. इसी के साथ ब्रूक ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाया था. साथ ही वह इंग्लैंड के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी भी बन गए हैं. पाकिस्तान के रावलपिंडी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ब्रूक ने 116 गेंदों पर 202 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसके दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 429 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
हैरी ब्रूक ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक ठोक रचा इतिहास
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 114 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ दिया. ब्रूक ने महज 116 गेंदों पर 202 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. इसके साथ ही ब्रूक वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 117 गेंदों में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था. इसके साथ ही ब्रुक इंग्लैंड के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
गौरतलब है कि मेंस वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 14 दोहरा शतक लगे हैं. रोहित शर्मा ने वनडे में तीन बार दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है और वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकौलते बल्लेबाज है. वहीं, शुभमन गिल ने दो बार 200 रनों का आंकड़ा पार किया है. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 147 गेंदों पर 200 रन बनाए थे.
बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड भी टूटा
202 रनों की पारी के साथ हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 रन बनाए थे. इतना ही नहीं, ब्रूक वनडे क्रिकेट में पारी की शुरुआत किए बिना दोहरा शतक लगाने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ा था.
ये भी पढ़ें- अभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
इंग्लैंड ने बनाया 429 रनों का विशाल स्कोर
इंग्लैंड ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 429 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड ने 8वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम को टॉम बैंटन और बेन डकेट ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की. बैंटन ने 51 गेंदों पर 50 रन बनाए, जबकि डकेट 39 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 127 गेंदों में 159 रनों की पार्टनरशिप की.
रूट ने 66 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद ब्रूक ने विल जैक्स के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों ने महज 77 गेंदों में 185 रन जोड़ दिए. ब्रूक ने 116 गेंदों पर 202 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि जैक्स ने सिर्फ 30 गेंदों में 66 रन ठोक दिए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और तीन छक्के जड़े. दोनों की विस्फोटक पारियों ने इंग्लैंड को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
1 hr agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
3 hrs agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
4 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
5 hrs agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoअर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines