हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहों पर इंग्लैंड के कप्तान का बड़ा बयान, लॉर्ड्स वनडे से पहले जानें क्या कहा

रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहों पर अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपना बयान दिया है. उन्होंने लॉर्ड्स वनडे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका जवाब दिया है.

विज्ञापन
Photo Source: X

रोहित शर्मा के संन्यास लेने की अफवाहें भारत में तेजी के साथ फैल रही थीं. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच में अपना आखिरी मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगे. ये मुकाबला लॉर्ड्स में 19 जुलाई को खेला जाना है. हालांकि रोहित के संन्यास की अफवाहों के बीच बीसीसीआई ने इस खबर को गलता बताया था. अब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर बयान दिया है.

हैरी ब्रूक ने क्या कहा?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाना है. इस मैच से पहले हैरी ब्रूक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा पर बात की. उनसे पूछा गया कि भारत में रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर काफी चर्चा हो रही है, कुछ रिपोर्टों में तो यह भी कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी दौरा हो सकता है. क्या आपके मन में उनके बारे में कोई विचार या यादें हैं?

हैरी ब्रूक ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा “मुझे नहीं पता रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर क्या कहा जा रहा है. वह कई सालों से एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं, और उन्हें अभी भी खेलते देखना बहुत अच्छा लगता है. मैं व्यक्तिगत रूप से आशा करता हूं कि वह भारत के लिए खेलते रहें क्योंकि वह सर्वकालिक महानतम श्वेत गेंद क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा तीसरा वनडे मुकाबला? 

बीसीसीआई ने लगाया अफवाहों पर आराम

रोहित के संन्यास वाली खबर पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विराम लगाया था. उन्होंने कहा था कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच नहीं खेल रहे हैं. वह टीम के नियामित खिलाड़ी हैं और जब तक वह टीम में हैं देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. इसके अलावा मोर्ने मोर्कल ने भी रोहित की हालिया प्रदर्शन पर बात की. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रोहित का हालिया प्रदर्शन हमारे लिए चिंता की बात नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए बदला Live Streaming का ठिकाना, स्टार स्पोर्ट्स और सोनी लिव को भूल जाइए

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola