हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जो रोहित-विराट जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके, हरमनप्रीत कौर करेंगी वो कमाल, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज (21 जून) साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही नया इतिहास रच देंगी. हरमनप्रीत वो कारनामा करने जा रही हैं, जो आज तक दुनिया का कोई भी पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं बना पाया है.

विज्ञापन
Harmanpreet Kaur (Image generated by AI)

Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार, 21 जून को भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराने के बाद भारतीय टीम अफ्रीकी टीम को भी मात देकर अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, इस मुकाबले में सबकी नजरें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर टिकी रहेंगी. हरमनप्रीत इस मैच में उतरते ही एक ऐसा इतिहास रच देंगी, जिसे आज तक दुनिया का कोई भी पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं बना पाया है. वह ऐसा करानामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी.

हरमनप्रीत कौर रचेंगी नया इतिहास

दरअसल, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी. यह उपलब्धि महिला और पुरुष दोनों वर्गों को मिलाकर किसी भी खिलाड़ी ने अब तक हासिल नहीं की है. हरमनप्रीत फिलहाल 199 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं और जैसे ही वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगी, उनके नाम इतिहास दर्ज हो जाएगा.

हरमनप्रीत ने खेले हैं सबसे ज्यादा टी20I मैच

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हरमनप्रीत कौर टॉप पर काबिज हैं. उनके बाद न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 184 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज 183 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने 177 और भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 173 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट के टॉप-5 स्थानों पर केवल महिला क्रिकेटरों का कब्जा है.

विज्ञापन

मेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है, जिन्होंने 163 मुकाबले खेले हैं. वह इस सूची में छठे स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 162 मैचों के साथ सातवें, पाकिस्तान की निदा डार 160 मैचों के साथ आठवें और भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 159 मैचों के साथ नौवें स्थान पर हैं. श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू भी 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट (महिला और पुरुष क्रिकेट दोनों मिलाकर)

रैंकखिलाड़ीदेशटी20I मैच
1हरमनप्रीत कौरभारत199*
2सूजी बेट्सन्यूजीलैंड184
3डैनी व्याट-हॉजइंग्लैंड183
4एलिस पेरीऑस्ट्रेलिया177
5स्मृति मंधानाभारत173
6पॉल स्टर्लिंगआयरलैंड163
7एलिसा हीलीऑस्ट्रेलिया162
8निदा डारपाकिस्तान160
9रोहित शर्माभारत159
10चमारी अट्टापट्टूश्रीलंका159

ये भी पढ़ें- BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से किया हिसाब बराबर, तीसरे टी20 में 7 विकेट मारी बाजी, किया सूपड़ा साफ

हरमनप्रीत कौर का शानदार टी20I करियर

हरमनप्रीत कौर ने साल 2009 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. हरमनप्रीत ने अब तक भारत के लिए खेले 199 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4123 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 17 अर्धशतक भी लगाए हैं. बल्लेबाजी के अलावा, उन्होंने गेंद से भी योगदान दिया है और अब तक 32 विकेट हासिल किए हैं. टी20 इंटरनेशनल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4 विकेट पर 23 रन रहा है. उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 6 स्टार खिलाड़ियों का कटा पत्ता, पिछली IND vs ENG ODI सीरीज से पूरी तरह बदल गई टीम इंडिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola