BAN vs AUS: बांग्लादेश के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार खेल दिखाते हुए एकतरफा 7 विकेट से मैच अपने नाम किया. इसी के साथ टीम ने वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया है. पहले 2 मैचों में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी थी, बची हुई कसर आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराकर पूरी हो गई है. मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 109 रन बनाए तो वहीं मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 11 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली.
Australia won by 7 wickets | Dutch-Bangla Bank Bangladesh 🆚 Australia T20i Series 2026!
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 21, 2026
3rd T20i | 21th June 2026 | 02:00 PM (BST)
BSSFLMRCS, Chattogram#BCB #Tigers #Bangladesh #Cricket #T20 #Australia pic.twitter.com/qQ51XiXI86
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया. बांग्लादेश के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से पस्त नजर आए. मेहमान टीम के लिए स्पेंसर जॉनसन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में महज 6 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए. उनके साथ-साथ नाथन एलिस और एडम जाम्पा ने भी 2-2 विकेट चटकाए. बांग्लादेश के लिए इस मैच में तौहीद ह्रदोए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 51 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. उनके अलावा रिशाद हुसैन ने 16 रन बनाए और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया.
11 ओवर में ही खत्म कर दिया मैच
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा कर दिया. टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने इस मैच में 28 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले. उनके अलावा टिम डेविड ने 3 गेंदों में 11 रन जड़कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी पूरा किया.
ये भी पढ़िए- यादगार पारी खेलने के बाद भी ये महारिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद चेहरे पर छाई मायूसी









