Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक साल के अंदर दो आईसीसी ट्रॉफी जीतकर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने पिछले साल टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और अब टीम के 12 साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने में भी मदद की। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही, जहां उसने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को मात दी। टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई और फाइनल में कीवी टीम को हराकर खिताब जीता। टीम की खिताबी जीत के बाद हार्दिक ने अपनी खुशी साझा की है।
हार्दिक ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बारे में बात की, जहां वह रवींद्र जडेजा के साथ बैटिंग करते हुए रन आउट हो गए थे। हार्दिक ने यह भी कहा कि वह केवल वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं और पांच से छह और ट्रॉफी चाहते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में से एक हार्दिक भी थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: लौट आया पुराना चहल, एक्टिंग से उड़ाया मोहम्मद रिजवान का मजाक, देखें मजेदार वीडियो
मुझे अभी भी 5-6 और ट्रॉफी चाहिए- हार्दिक
बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में हार्दिक ने कहा, ‘2017 में काम बाकी था। मैं तब काम पूरा नहीं कर पाया था और मुझे बहुत खुशी है कि इस बार मैं यह कह सकता हूं कि मैं चैंपियन ट्रॉफी विनर हूं। यह अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि मेरे लिए यह हमेशा से ही ज्यादा से ज्यादा चैंपियनशिप जीतने के बारे में रहा है। जब हम 2024 में जीते थे, तब मैंने कहा था कि यह अभी पूरा नहीं हुआ है। मुझे अभी भी 5-6 और ट्रॉफी चाहिए। मैं रोमांचित हूं कि एक और जुड़ गई है।’
मुंबई को छठा खिताब जिताना चाहेंगे हार्दिक
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद हार्दिक अब आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। यह स्टार ऑलराउंडर इस सीजन में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की अगुवाई करेगा, जहां टीम अपना छठा आईपीएल खिताब जीतने की उम्मीद कर रही है। हार्दिक के कप्तान रहते टीम पिछली बार आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी नंबर पर रही थी।
यह भी पढ़ें: T20 WC और चैम्पियन ट्रॉफी जीतकर भी ‘खुश’ नहीं हार्दिक पांड्या, बता दिया अपना अल्टीमेट टारगेट
संबंधित खबरें
PM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
12 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
30 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
37 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines