Hardik Pandya, IPL Trade News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और ट्रेडिंग विंडो खुलते ही टीमों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. आईपीएल 2027 को लेकर पहला बड़ा ट्रेड दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच देखने को मिला, जिसमें ऋषभ पंत की दिल्ली की टीम में वापसी हुई, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ टीम का हिस्सा बने.
इसी बीच मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो पूर्व चैंपियन टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) हार्दिक को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखा रही हैं. साथ ही उन्हें टीम की कप्तानी भी मिल सकती है.
KKR में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स के टॉप मैनेजमेंट और मुंबई इंडियंस के मालिकों के बीच हार्दिक पांड्या के संभावित ट्रेड को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है. दरअसल, हार्दिक का दोबारा MI से जुड़ना उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है और उनकी कप्तानी में टीम केवल एक बार ही प्लेऑफ तक पहुंच सकी है. ऐसे में हार्दिक के भविष्य को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं और केकेआर उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए इच्छा जताई है.
बताया जा रहा है कि पिछले सीजन के अंत में भी केकेआर मैनेजमेंट ने MI से संपर्क किया था, लेकिन उस समय कुछ अन्य कारणों से बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी. लेकिन अब दोनों फ्रेंचाइजी के बीच फिर से चर्चा शुरू हुई है और कई दौर की बातचीत हो चुकी है.
केकेआर में मिलेगी कप्तानी?
सूत्र के मुताबिक, केकेआर के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे को अगले सीजन से पहले रिलीज किया जा सकता है. रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. ऐसे में अगर हार्दिक KKR टीम का हिस्सा बनते हैं तो उनके कप्तान बनने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है. टीम मैनेजमेंट भविष्य की योजनाओं को देखते हुए एक अनुभवी कप्तान की तलाश में है और हार्दिक इस भूमिका के लिए बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह ट्रेड केवल नकद राशि के आधार पर होगा या फिर किसी खिलाड़ी की अदला-बदली भी शामिल होगी.
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत की ट्रेड डील के बाद LSG का पहला रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट
राजस्थान रॉयल्स ने भी दिखाई दिलचस्पी
रिपोर्ट में आगे यह भी दावा किया गया है कि राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को यशस्वी जायसवाल के बदले हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने का प्रस्ताव दिया है. हालांकि, इस डील को लेकर बातचीत किस स्तर तक पहुंची है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, राजस्थान फ्रेंचाइजी लंबे समय के लिए रियान पराग को टीम के कप्तान के रूप में तैयार कर रही है. ऐसे में अगर हार्दिक टीम में शामिल भी होते हैं, तो उनके लिए कप्तानी मिलना मुश्किल होगा.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को मिला बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से किया सम्मानित, पत्नी रितिका भी रहीं मौजूद
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
59 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines