रोहित शर्मा को मिला बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से किया सम्मानित, पत्नी रितिका भी रहीं मौजूद
Rohit Sharma Awarded with Padma Shri: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया. क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए रोहित को चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजा गया.
Rohit Sharma Awarded with Padma Shri: पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को मंगलवार (23 जून) को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया. क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. रोहित उन 65 हस्तियों में शामिल रहे, जिन्हें दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया. इस दौरान रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद रहीं.
रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री अवॉर्ड
39 साल के रोहित शर्मा मई में आयोजित पहले अलंकरण समारोह में अपनी पेशेवर और निजी व्यस्तताओं के कारण शामिल नहीं हो सके थे. हालांकि, मंगलवार को रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे और सम्मान समारोह का हिस्सा बने. समारोह के दौरान रितिका गर्व के साथ अपने पति को सम्मान ग्रहण करते हुए देखती नजर आईं.
सम्मान ग्रहण करने के लिए मंच पर पहुंचने से पहले रोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया. काले रंग के सूट में नजर आए हिटमैन पूरे समारोह के दौरान मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. पद्म श्री सम्मान मिलने के साथ ही उनके शानदार क्रिकेट करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई. रोहित इससे पहले खेल रत्न से भी सम्मानित हो चुके हैं.
President Droupadi Murmu confers #PadmaShri to Rohit Gurunath Sharma.
One of India's finest cricketers and former captain. The only player with 3 ODI double centuries, led India to the ICC T20 World Cup 2024 and Champions Trophy 2025 titles.#PeoplesPadma2026… pic.twitter.com/7xfRJ1dLGz
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. इससे पहले वह 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे. रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं.
रोहित ने भारत के लिए 67 टेस्ट, 285 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 4301 रन हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, वनडे में हिटमैन ने 33 सेंचुरी और 61 अर्धशतक के चलते 11720 रन बनाए हैं. इसके अलावा, टी20 में रोहित ने 5 शतक और 32 अर्धशतक के साथ 4231 रन बनाए हैं.
Rohit Sharma Awarded with Padma Shri: पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को मंगलवार (23 जून) को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया. क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. रोहित उन 65 हस्तियों में शामिल रहे, जिन्हें दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया. इस दौरान रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद रहीं.
रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री अवॉर्ड
39 साल के रोहित शर्मा मई में आयोजित पहले अलंकरण समारोह में अपनी पेशेवर और निजी व्यस्तताओं के कारण शामिल नहीं हो सके थे. हालांकि, मंगलवार को रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे और सम्मान समारोह का हिस्सा बने. समारोह के दौरान रितिका गर्व के साथ अपने पति को सम्मान ग्रहण करते हुए देखती नजर आईं.
---विज्ञापन---
सम्मान ग्रहण करने के लिए मंच पर पहुंचने से पहले रोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया. काले रंग के सूट में नजर आए हिटमैन पूरे समारोह के दौरान मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. पद्म श्री सम्मान मिलने के साथ ही उनके शानदार क्रिकेट करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई. रोहित इससे पहले खेल रत्न से भी सम्मानित हो चुके हैं.
President Droupadi Murmu confers #PadmaShri to Rohit Gurunath Sharma.
One of India's finest cricketers and former captain. The only player with 3 ODI double centuries, led India to the ICC T20 World Cup 2024 and Champions Trophy 2025 titles.#PeoplesPadma2026… pic.twitter.com/7xfRJ1dLGz
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. इससे पहले वह 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे. रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं.
---विज्ञापन---
रोहित ने भारत के लिए 67 टेस्ट, 285 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 4301 रन हैं, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, वनडे में हिटमैन ने 33 सेंचुरी और 61 अर्धशतक के चलते 11720 रन बनाए हैं. इसके अलावा, टी20 में रोहित ने 5 शतक और 32 अर्धशतक के साथ 4231 रन बनाए हैं.
हिंदी न्यूज़/खेल/रोहित शर्मा को मिला बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से किया सम्मानित, पत्नी रितिका भी रहीं मौजूद
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.