Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: लंबे समय से चल रही तलाक की खबरों के बीच आखिरकार 18 जुलाई को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके हार्दिक पांड्या और नताशा ने अपने तलाक की खबर को साझा किया। 4 साल पहले दोनों ने एक-दूसरे से शादी की थी, अब अपने इस रिश्ते को दोनों ने खत्म कर दिया। तलाक की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी वायरल हो रहे हैं। हार्दिक पांड्या को कठिन समय में फैंस सपोर्ट भी मिल रहा है, जो फैंस कल तक हार्दिक को हेट कर रहे थे आज उनके साथ खड़े हैं।
हार्दिक को मिला फैंस का सपोर्ट
18 जुलाई दिन गुरुवार को हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके तलाक की जानकारी दी। पोस्ट में हार्दिक ने लिखा कि 4 साल साथ रहने के बाद हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। ये काफी कठिन फैसला था। हार्दिक की तलाक खबरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे। जो फैंस आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक को बुरा भला कह रहे थे आज सब इस चैंपियन खिलाड़ी के साथ खड़े हैं।
एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा ‘Stay Strong Hardik Pandya’ तुम अपने पूरे करियर में चैंपियन रहे हो, तुमने हर स्थिति से वापसी की है, उम्मीद है कि तुम इस स्थिति से भी उबर जाओगे। आगे के लिए शुभकामनाएं।
दूसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा आप कभी नहीं जान पाएंगे कि एक आदमी उन मुस्कुराहटों, हंसी और डांस के पीछे क्या दर्द छिपा रहा होगा। पिछले 6 महीने उसके लिए बहुत कठिन रहे हैं। उम्मीद है कि वह और मजबूत होकर उभरेगा।
हार्दिक को नहीं मिली कप्तानी
जहां एक तरफ 18 जुलाई को बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया तो वहीं 18 जुलाई को ही हार्दिक ने अपने तलाक की जानकारी दी। टीम का ऐलान होने से पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि पांड्या को टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाएगा लेकिन ऐसा हो न सका। श्रीलंका के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या की संपत्ति का क्या होगा, नताशा स्टेनकोविक का कितना हक? जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें:- शादी के दो महीने बाद ही पिता बन गए थे हार्दिक, जानें कैसे शुरू हुई थी दरार की अटकलें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines