Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce Rumours: टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या के तलाक को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी हुई है। हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने बीते कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से हार्दिक का सरनेम हटाकर इस विवाद को जन्म दिया। इसके बाद से इन दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर फैलने लगी। वहीं अब हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरों के बीच पांड्या के भाई क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। क्रुणाल की पोस्ट पर अब फैंस अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
क्रुणाल की पोस्ट ने चौंकाया
बीते कुछ दिनों से हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रही है। हालांकि इन दोनों की तरफ से इस मामलें पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। वहीं अब हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: तलाक की खबरों के बीच कहां गायब हैं हार्दिक? टीम के साथ नहीं हुए रवाना
इस पोस्ट में क्रुणाल ने अपनी गोद में अपने बेटे और भाई हार्दिक के बेटे को ले रखा। क्रुणाल की इस पोस्ट पर हार्दिक की पत्नी नताशा ने भी कमेंट किया है। जिसके बाद अब फैंस भी अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा रिलेक्स गाइज तलाक नहीं हो रहा।
विश्व कप के लिए भी रवाना नहीं हुए हार्दिक
2 जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर टीम इंडिया शनिवार को अमेरिका के लिए निकल गई। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ कई खिलाड़ियों को देखा गया लेकिन इन खिलाड़ियों में टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या नहीं थे। जिसके बाद फैंस के मन में पांड्या की गैरमौजूदगी को लेकर काफी सवाल उठने लगे। हालांकि कई रिपोर्ट्स में बताया गया है हार्दिक इन दिनों लंदन में मौजूद हैं और यहां से वे सीधे 1 जून तक टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे।
ये भी पढ़ें:- Hardik Pandya Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हार्दिक पांड्या, कभी 200 रुपये के लिए खेले टूर्नामेंट
ये भी पढ़ें:- क्या सच में नताशा ने हार्दिक से दूर होने का बना लिया मन? सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे रिएक्शन
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
59 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines