Hardik Pandya Record: भारतीय टीम के उप-कप्तान और स्टार ऑलराउंडर टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में पहले बल्ले से धूम मचाई। इसके बाद गेंदबाजी में कमाल किया। हार्दिक ने छठे स्थान पर उतरकर 27 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के जड़कर 185.19 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 50 रन ठोके। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए बांग्लादेश के ओपनर लिटन दास को आउट कर बड़ी सफलता दिलाई। हार्दिक ने इसके साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया। हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप में 300 से ज्यादा रन और 20 से ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारत के पहले ऑलराउंडर बन गए।
बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं हार्दिक पांड्या
इस विश्व कप में हार्दिक पांड्या बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 32 रन जड़े थे। वहीं यूएसए के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। हार्दिक ने 24 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। वहीं आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी में जलवा दिखाया था। आयरलैंड के खिलाफ पांड्या ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके थे। अब तक पांड्या इस विश्व कप में 7 विकेट चटका चुके हैं। जबकि बल्ले से 89 रनों का योगदान दे चुके हैं। कहना गलत नहीं होगा कि हार्दिक टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो रहे हैं।
टीम इंडिया ने दर्ज की 50 रन से जीत
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 50 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में पांड्या के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 11 गेंदों में 23, विराट कोहली ने 28 गेंदों में 37, ऋषभ पंत ने 24 गेंदों में 36, शिवम दुबे ने 24 गेंदों में 34 रन का योगदान दिया।सूर्यकुमार यादव महज 6 रन बनाकर आउट हुए। शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 196 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और 50 रन से मुकाबला हार गई। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए। अब सुपर-8 में टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 24 जून को होगा। इस मैच को सेमीफाइनल के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के 5 हीरो, बांग्लादेश को चटा दी धूल
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: क्या ऋषभ पंत से नाराज थे विराट कोहली? रिएक्शन हो रहा वायरल
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: तंजीम हसन ने विराट कोहली को दिखाए तेवर, ICC दे सकती है ये सजा
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
20 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
38 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines