Hardik and Natasa love story : हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की प्रेम कहानी क्रिकेट और ग्लैमर जगत के संगम जैसी है। कुछ ही सालों में इस जोड़े ने प्यार, सगाई, शादी, पेरेंटहुड और अब हालिया तौर पर हार्दिक के इंस्टा पोस्ट के बाद अलग होने का सफर भी तय कर लिया है। आइए उनके रिश्ते के प्रमुख पड़ावों पर एक नजर डालते हैं:
2018 – मुंबई की रातों में मुलाकात:
मुंबई की चकाचौंध भरी रातों में हार्दिक पांड्या की मुलाकात नताशा स्टेनकोविक से हुई। माना जाता है कि यह पहली नजर का प्यार था, हालांकि उस समय नताशा किसी और को डेट कर रही थीं।
2018 – जन्मदिन की शुभकामनाओं से बढ़ती नजदीकियां:
हार्दिक के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर नताशा की शुभकामनाओं ने सबको चौंका दिया। यही से उनके रिश्ते की अटकलें शुरू हुईं।
2019 – अक्टूबर तक “बेस्ट फ्रेंड” बना बंधन:
हालांकि रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, मगर अक्टूबर 2019 तक नताशा ने हार्दिक को अपने इंस्टाग्राम पर “बेस्ट फ्रेंड” बताया और उनके संघर्षों में साथ खड़े रहने की बात कही।
यह भी पढ़े :हार्दिक-नताशा के बेटे का क्या होगा, किसके पास रहेगा अगस्त्य? खुद पांड्या ने किया खुलासा
2020 – जनवरी – सरप्राइज इंगेजमेंट:
नए साल के पहले दिन 2020 में हार्दिक ने एक याट पर नताशा को प्रपोज़ कर सभी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की तस्वीरें खूब वायरल हुईं।
2020 – मई – प्रेग्नेंसी का ऐलान:
सगाई के कुछ ही महीनों बाद मई 2020 में नताशा की प्रेग्नेंसी की खबर आई, जिसने उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया।
2020 – जुलाई – बेटे अगस्त्य का जन्म:
जुलाई 2020 में उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ, जिसने उनके रिश्ते को और मजबूत बनाया।
2023 – फरवरी – शादी की रस्में:
कोविड महामारी के कारण देरी के बाद फरवरी 2023 में उदयपुर में हार्दिक और नताशा ने पारंपरिक शादी की रस्में पूरी कीं। ये शादी उनके परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक भव्य समारोह था।
2024 – मई – तलाक की अफवाहें और तलाक :
हालांकि सब कुछ खुशहाल चल रहा था, मगर मई 2024 से कपल के सोशल मीडिया एक्टिविटी और कुछ खबरों के अनुसार उनके तलाक की अफवाहें उभरने लगीं। फिर अफवाहों ने तेजी तब पकड़ी जब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टा से अनफॉलो कर दिया, और आज तलाक की पुस्टि हार्दिक ने अपने इंस्टा हैंडल पोस्ट दाल कर यह जानकारी दी है की ऑफिशियली दोनों अलग हो गए है।
हार्दिक का पोस्ट :-
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines