Harbhajan Singh: भारतीय टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का बयान इन दिनों चर्चा में है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के जरिए हरभजन सिंह पर निशाना साधा था और थप्पड़काड को याद करते हुए उन्होंने भज्जी को रिंग में लड़ने की पेशकश की थी. उन्होंने खुला चैलेंज हरभजन सिंह को किया था. अब इसके बाद हरभजन ने वीडियो जारी करते हुए श्रीसंत के सवाल का जवाब शायरी के माध्यम से दिया है.
श्रीसंत ने दिया था ऑफर
श्रीसंत ने एक मीडिया चैनल पर बात करते हुए भज्जी को लेकर कहा “क्या आपके पास हिम्मत है? क्या आप मेरे साथ रिंग में उतर सकते हैं? क्या आप साइन करके आ सकते हैं? मैं खुली चुनौती दे रहा हूं. यही ग्लव्स पहनकर आइए और मुकाबला कीजिए.”
इसके बाद हरभजन ने कहा “मैं आपको चुनौती देता हूं भज्जी. अगर आपको उस थप्पड़ वाली घटना से इतनी परेशानी है और आप उससे कमाई कर रहे हैं, तो मुझे भी कमाने दीजिए. विज्ञापन करने के बजाय रिंग में आइए. मैं दिल से बुला रहा हूं. अगर हमारे पास स्वाभिमान है तो असली मुकाबला होना चाहिए.”
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दिया बड़ा बयान
हरभजन सिंह ने दिया जवाब
हरभजन सिंह ने अब वीडियो जारी करते हुए श्रीसंत की आलोचना का जवाब दिया है. भज्जी ने शायरी में कहा “किसी ने बखूब कहा है कि करने दो जो लोग बकवास करते हैं. हमेशा खाली ही बर्तन तो आवाज करते हैं.” इसके बाद म्यूजिक बजने लगती है. अब भज्जी के इस वीडियो को एस श्रीसंत के बयान से जोड़ा जा रहा है. हालांकि भज्जी ने अपने वीडियो में श्रीसंत का नाम नहीं लिया है.
क्या है थप्पड़कांड?
आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद श्रीसंत मैदान पर रो पड़े थे और ये मामला रातोंरात वायरल हो गया था. इसके बाद हरभजन सिंह की काफी आलोचना हुई थी. बाद में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस वीडियो को जारी किया था.
ये भी पढ़ें: IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी के पास ‘बदला’ लेने का मौका, फाइनल में होगी भारत-श्रीलंका की भिड़ंत
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने सबसे युवा भारतीय
34 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने 100 टी-20I खेलने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
40 mins agoAsian Games 2026: भारत ने जीता 20वां गोल्ड, अमन सहरावत ने रेसलिंग के फाइनल में फहराया तिरंगा
1 hr agoIND vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर
1 hr agoIndia vs West Indies Live Cricket Score: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, गायकवाड़ भी लौटे पवेलियन
2 hrs agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद!
2 hrs agoIND vs PAK: एशियन गेम्स में भारत ने पाक को रौंदा, 19 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल
2 hrs agoIND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद पाकिस्तान के सैम अयूब ने की बेवकूफी, बचकाना सेलिब्रेशन वायरल
3 hrs agoWCL 2026: आज होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव
3 hrs agoAsian Games 2026: पाकिस्तान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे अभिषेक शर्मा, 7 छक्कों की मदद से ठोकी तूफानी फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines