रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? ये सवाल क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. अब इस सवाल का जवाब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दिया है.

Cricket News - 2026-06-19T203821.271
1 / 6

भारतीय टीम आगामी वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी है. टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुवाई में खेलने के लिए उतरेगी. वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम इंडिया में कई बदलाव किए जा रहे हैं. कई युवा खिलाड़ियों को मौके भी मिल रहे हैं. लेकिन सवाल ये है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे या नहीं? इसपर बीसीसीआई का जवाब आया है. Photo Credit: AI

विज्ञापन

रोहित-विराट पर आया बड़ा अपडेट

रोहित-विराट पर आया बड़ा अपडेट2 / 6

रोहित शर्मा फिलहाल आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में वह अब तक खासा कमाल नहीं कर पाए हैं. वहीं. विराट कोहली चोट की वजह से सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे. ऐसे में दोनों का आगामी वर्ल्ड कप में खेलने पर अभी भी संशय बरकरार है. Photo Credit/ Rohit Sharma Instagram

विज्ञापन

बीसीसीआई ने दिया जवाब

बीसीसीआई ने दिया जवाब3 / 6

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के आगामी वनडे विश्व कप खेलने पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को लेकर लगातार समीक्षाएं हो रही हैं. चयन समीति, कोचिंग स्टाफ, और खिलाड़ियों के बीच नियामित बातचीत होती रहती है. हम कोई भी फैसला इनके बिना नहीं करते हैं. हमारे पास बहुत मजूत सिस्टम है. Photo Credit/ X

बीसीसीआई ने क्या कहा?

बीसीसीआई ने क्या कहा?4 / 6

उन्होंने रोहित-विराट के चयन पर आगे कहा "मुझे नहीं लगता कि मीडिया या जनता के सामने ऐसी चर्चाओं का खुलासा करना चाहिए. ये रणनीतिक फैसले हैं और इन पर चर्चा बोर्डरूम के भीतर ही होनी चाहिए. बीसीसीआई का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. हम सिर्फ क्रिकेट चलाने का काम करते हैं. किसी देश के साथ सीरीज होगी या नहीं, इसका फैसला भारत सरकार की नीतियों के अनुसार किया जाता है. Photo Credit/ Rohit Sharma Instagram

विज्ञापन

रोहित और विराट का हालिया प्रदर्शन

रोहित और विराट का हालिया प्रदर्शन5 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने पहले मैच में 16 और दूसरे मैच में 48 रन बनाए थे. वहीं, किंग कोहली ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. Photo Credit/ Virat Kohli Instagram

आरसीबी के लिए कोहली ने बनाए सबसे ज्यादा रन

आरसीबी के लिए कोहली ने बनाए सबसे ज्यादा रन6 / 6

उन्होंने आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 16 मैचों में 56.25 की औसत के साथ 675 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित और विराट वर्ल्ड कप 2027 खेलते हैं या नहीं. Photo Credit/ Virat Kohli Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन