Rohit Sharma Happy Birthday: भारतीय क्रिकेट के लिए 30 अप्रैल का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन होता है। वो आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका बचपन आर्थिक संघर्षों से भरा था। भारतीय कप्तान को बचपन में उनके चाचा ने संभाला, क्योंकि माता-पिता की इनकम लिमिटेड थी। उन्होंने एक छोटे से क्रिकेट कैंप से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहां कोच दिनेश लाड ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें स्कॉलरशिप दिलवाई, जिससे रोहित स्वामी विवेकानंद स्कूल में पढ़ाई और क्रिकेट दोनों जारी रख सके।
30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में जन्मे रोहित ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी मेहनत, प्रतिभा और शांत स्वभाव से खास जगह बनाई है। यही वजह है कि ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित आज न सिर्फ भारत बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के भी चहेते खिलाड़ी बन चुके हैं। रोहित शर्मा ने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: अजिंक्य रहाणे की चोट ने बढ़ाई KKR की टेंशन, इंजरी पर अब खुद दिया अपडेट
शुरुआत में उन्हें मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर मौका मिला, लेकिन असली पहचान तब मिली, जब उन्हें ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में उतारा गया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक जड़ा है। यह ऐसा कारनामा है, जो उनके अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं कर सका है। सिर्फ यही नहीं, रोहित के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिनका टूटना बेहद मुश्किल है।
एक नजर रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पर-
– वनडे में 264 रनों की ऐतिहासिक पारी।
– वनडे में तीन बार दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज।
– टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने वाले बल्लेबाज।
– किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज।
– मुंबई इंडियंस को 5 बार IPL चैंपियन बनाने वाले कप्तान।
कप्तानी के मोर्चे पर भी सफल हैं रोहित
रोहित न केवल एक शानदार बल्लेबाज हैं, बल्कि एक सफल कप्तान भी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप में दो आईसीसी खिताब जिताए हैं। इसके अलावा उनका आईपीएल में जमकर सिक्का चला है, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस को एक बार नहीं, दो बार नहीं बल्कि पांच-पांच खिताब जिताया है।
यह भी पढ़ें: बीच मैदान कुलदीप यादव ने जड़ा रिंकू सिंह को तमाचा, उतर गया KKR के बल्लेबाज का चेहरा, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines