IPL 2025: अजिंक्य रहाणे की चोट ने बढ़ाई KKR की टेंशन, इंजरी पर अब खुद दिया अपडेट

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 रन से हार मिली। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे चोटिल हो गए थे। उनकी चोट पर अब अपडेट आया है।

Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane Injury Update: आईपीएल 2025 में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 14 रन से मात दी। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। दिल्ली की पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर जब वह शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे थे, तब फाफ डु प्लेसिस का एक तेज शॉट सीधे उनकी उंगली पर लगा।

विज्ञापन

इसके बाद रहाणे दर्द में दिखे और तुरंत मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, मैच के बाद रहाणे ने कहा, ‘चोट गंभीर नहीं है, और मैं अगले मैच के लिए ठीक हो जाऊंगा।’ इससे KKR को राहत मिली होगी, क्योंकि प्लेऑफ के पहले उनका फिट रहना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

रहाणे ने खेली 26 रनों की पारी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चोट लगने से पहले ही रहाणे की उंगलियों पर पट्टी बंधी हुई थी। मुंबई का यह बल्लेबाज आईपीएल 2025 में केकेआर के लिए लगातार रन बना रहा है। उनके नाम इस सीजन के 10 मैचों में 297 रन हैं। हालांकि दिल्ली के खिलाफ मंगलवार को उन्होंने 14 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बनाए। उनकी इस पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा।

विज्ञापन

ऐसा रहा मैच का हाल

इस सीजन में दिल्ली को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार की वजह से केकेआर ने दिल्ली को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहंचने से रोक दिया है। केकेआर ने डीसी को 190/9 पर रोककर 14 रन से जीत दर्ज की। दिल्ली के लिए विपराज निगम ने 19 गेंदों में 38 रन बनाकर दिल्ली को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन यह काफी नहीं था। फाफ डु प्लेसिस 45 गेंदों में 62 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ